{"_id":"a0b7aa219e89766252294265d55134e6","slug":"swine-flu-surveillance-on-outsiders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू, बाहरी व्यक्तियों पर बढ़ी निगरानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू, बाहरी व्यक्तियों पर बढ़ी निगरानी
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
Updated Sun, 08 Feb 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर नगर में स्वाइन फ्लू के बाद देहात जिले में भी लोगों के चेहरे पर
विज्ञापन
दहशत दिखने लगी है। अभी तक किसी भी स्वास्थ्य केंद्र से स्वाइन फ्लू जैसे
लक्षणों का मरीज न मिलने की सूचना है। बावजूद इसके जिला प्रशासन सुरक्षा के
प्रति मुस्तैद है।
जानकारी के मुताबिक कानपुर नगर में हुई अभी तक स्वाइन फ्लू के 8 मरीज मिले हैं। नगर में स्वाइन फ्लू के मरीज मिलने से देहात के स्वास्थ्य महकमे में खलबली मची हुई है। जिला प्रशासन स्तर पर इस घातक बीमारी से रोकथाम के निर्देश पहले ही जारी हो चुके हैं।
वहीं जिला अस्पताल मेें भी एक वार्ड स्वाइन फ्लू मरीजों के लिए सुरक्षित कर लिया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी प्रतिदिन जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रोें की मानीटरिंग कर रिपोर्ट ले रहे हैं। उधर, स्वाइन फ्लू की आशंका से जिले के अंदर आने वाले बाहरी व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है।
उनमें बीमारी जैसे लक्षण मिलने पर तत्काल सरकारी केंद्रों पर संपर्क करने की सलाह दी गई है। जिले का खुफिया तंत्र स्वास्थ्य महकमे में आने वाले मरीजों उनमें पनपने वाले लक्षण, मरीजों में होने वाली बीमारियों की जानकारी ले रहा है। ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण सभी पर मानीटरिंग कार्य मुश्किल है। बावजूद इसके ट्रेन, बस आदि से आने वाले यात्रियों की विशेष जानकारी रखी जा रही है।
डा. वीपी सिंह, सीएमओ, कानपुर देहात ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों, नर्सिंग होम व अस्पतालों पर सघन जांच की जा रही है। स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले पंजीकृत अस्पतालों व नर्सिंग होमों को एलर्ट कर दिया गया है। किसी भी संदिग्ध मरीज के भर्ती होने पर तत्काल सीएमओ कार्यालय को सूचना देने के निर्देश हैं।