फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sweeten your brother's day with jaggery and dry fruit laddoos, barfi, and ghevar.

Kanpur News: गुड़-ड्राईफ्रूट लड्डू, बर्फी और घेवर से भाई का मुंह होगा मीठा

Tue, 25 Aug 2026 02:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Sweeten your brother's day with jaggery and dry fruit laddoos, barfi, and ghevar.
कानपुर। रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर मिठाई बाजार में तैयारियां तेज हो गई हैं। चीनी की उपलब्धता में कमी के बीच कारोबारी गुड़ से बनी मिठाइयों को बाजार में उतार रहे हैं। गुड़ की बर्फी (मोहनथाल), गुड़-ड्राईफ्रूट का लड्डू और गुड़-आटा व मेवा से बनी मिठाइयां ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। ड्राईफ्रूट घेवर, केसरिया सूतफेनी, पिस्ता रोल और बकलावा भी बाजार में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


कारोबारियों के अनुसार मेवा, शहद और खजूर से तैयार मिठाइयों की भी मांग है। दूध और खोया में मिलावट की आशंका के चलते मेवा से बनी मिठाइयों की ओर ग्राहकों का रुझान बढ़ा है। बेकरी और चॉकलेट से बने उत्पादों को भी शामिल किया गया है। कारोबारियों के मुताबिक गैस सिलिंडर, चीनी, दूध, खोया और चांदी के वर्क की कीमत बढ़ने से लागत बढ़ी है। इससे महंगाई का असर मिठाइयों की कीमतों पर साफ दिख रहा है। पिछले साल की तुलना में दाम करीब 20 प्रतिशत तक बढ़े हैं। बाजार में 720 से 2000 रुपये किलो तक की मिठाइयां उपलब्ध हैं।
विज्ञापन




बातचीत

250 करोड़ से अधिक के कारोबार की उम्मीद
महंगाई के बावजूद बाजार में उत्साह है। गुड़ की बर्फी, गुड़-मेवा लड्डू, गुड़-आटा और मेवा की मिठाइयों के साथ घेवर की मांग है। 250 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। -राजकुमार भगतानी, प्रवक्ता, कानपुर होटल, गेस्ट हाउस, स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेकरी और चॉकलेट उत्पाद भी उपलब्ध
खोया, मलाई और ड्राईफ्रूट घेवर के साथ केसरिया-मलाई घेवर और सूतफेनी तैयार की गई है। बकलावा की भी अच्छी मांग है। बेकरी और चॉकलेट उत्पाद भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। - मयंक गुप्ता, मिठाई कारोबारी।

बढ़ रही मेवा की मिठाइयों की मांग
पिछले साल के मुकाबले मिठाइयों के दाम 20 प्रतिशत तक बढ़े हैं। खोया, दूध, चांदी के वर्क और चीनी के महंगे होने से कीमतें बढ़ी हैं। मेवा की मिठाइयों की मांग लगातार बढ़ रही है। - अवनीश शुक्ला, मिठाई कारोबारी।




चंदन सा महकेगा भइया का हाथ

पीरोड, सीसामऊ, गोविंदनगर, बर्रा, किदवईनगर, शिवाला, नवीनमार्केट, लालबंगला, गुमटी नंबर पांच और कल्याणपुर समेत शहर के फुटकर बाजारों में राखी की दुकानें सज गई हैं। विभिन्न इलाकों में बड़े स्तर पर दुकानें लगाई गई हैं। इस बार देसी राखियों की मांग अधिक है। बाजार में चंदन की महक वाली राखियों के साथ श्रीमद्भागवत, श्रीराम, ओम और भाई-बहन लिखी राखियां उपलब्ध हैं। थोक बाजार के बाद अब फुटकर दुकानों पर भी बिक्री बढ़ने लगी है। कारोबारी विकास विश्नोई के अनुसार पिछले वर्षों की तुलना में इस बार ग्राहकों में अधिक उत्साह दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed