फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sweeper applicant hungama

सफाई कर्मी पद के आवेदकों का हंगामा

Wed, 09 Sep 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Wed, 09 Sep 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
पंचायती राज विभाग में चल रही विकलांग बैकलाग सफाई कर्मी भर्ती पद के लिए आए विभिन्न जिलों से आए आवेदकों ने मंगलवार को विकास भवन में हंगामा किया।
विज्ञापन


आवेदकों का कहना था कि उन्हें 8 सितंबर को साक्षात्कार के लिए बुलावा पत्र भेजा गया था। लेकिन पहुंचने पर उन्हें भर्ती के लिए अगले दिन आने के लिए कहा जा रहा है।

बताते चलें कि पंचायतीराज विभाग की ओर से बैकलाग सफाई कर्मी पदों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को फतेहपुर, बस्ती, झांसी, मैनपुरी, औरैया सहित अन्य जिलों से बड़ी संख्या में विकलांग आवेदक विकास भवन जा पहुंचे।
विज्ञापन


भर्ती के लिए 11 बजे का समय  निर्धारित किया गया था। लेकिन 12 बजे तक साक्षात्कार शुरू न होने पर आवेदकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

भर्ती में मैनपुरी से आए आवेदक प्रदीप कुमार, झांसी के राकेश कुमार, औरैया के बैकुंठ सिंह, प्रभात दीक्षित, मुन्नलाल वर्मा, छविराम यादव, अखिलेश राम, विमलेश, हरेंद्र चौहान, यादराम सिंह सहित अन्य ने बताया कि उन्हें पूर्व में 31 अगस्त को सफाई कर्मी पद के साक्षात्कार के लिए आवेदकों को बुलावा पत्र भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


8 सितंबर को साक्षात्कार होने की जानकारी दी गई। इस पर दूरदराज जिलों के आवेदक साक्षात्कार के समय पर पहुंच गए। आवेदकों ने बताया कि वह कड़ी धूप में साक्षात्कार होने का इंतजार करते रहे।


लेकिन, उन्हें मौखिक रूप से भर्ती 9 सितंबर को होने की जानकारी दी गई। जबकि इसकी सूचना नोटिस बोर्ड या लिखित में नहीं दी गई। जिससे दूर जिलों से आए आवेदकों को भटकने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed