फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Swatantra Dev said- Clean water from Bisleri was also provided for bathing in Maha Kumbh

UP: स्वतंत्र देव बोले- महाकुंभ में नहाने के लिए बिसलेरी से भी स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया

Sat, 15 Feb 2025 11:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 15 Feb 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Swatantra Dev said- Clean water from Bisleri was also provided for bathing in Maha Kumbh
कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह - फोटो : अमर उजाला
सरकार ने महाकुंभ में भक्तों को श्रद्धा की डुबकी लगाने के लिए बिसलेरी से भी स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया गया है। सेलिब्रिटी लोगों ने भी महाकुंभ में स्नान किया है। यह बात प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने नगर में देचनगर चौराहे पर स्थापित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर कही।
विज्ञापन


नगर के देवनगर चौराहे पर सुंदरीकरण के बाद लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थापित की गई है। ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया। कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में लोगों को बिना किसी भेदभाव के सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। नमामि गंगे योजना में लोग सहयोग करें।
विज्ञापन


सड़कें खोदी जा रहीं हैं, उन्हें ठीक कराया जाएगा। तभी ठेकेदार को पेमेंट होगा। अभी की थोड़ी परेशानी से आगे परिणाम सार्थक होगा। महिलाओं का डर खत्म हुआ है आज रात में भी एक मां अपनी बेटी को अकेले लेकर रात में भी कहीं आ जा सकती है। उन्होंने महाकुंभ को लेकर कहा कि अब तक 50 करोड़ लोगों ने महाकुंभ में स्नान किया है। तमाम सेलिब्रिटी लोगों ने महाकुंभ में स्नान का लाभ उठाया है। लोगों के लिए बिसलरी से भी स्वच्छ पानी की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed