फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth dies after getting caught in rotavator

Jalaun News: रोटावेटर में फंसकर युवक की मौत

Wed, 14 Oct 2026 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after getting caught in rotavator
एट। थाना क्षेत्र के धमसैनी गांव में सोमवार दोपहर खेत में ट्रैक्टर से मिट्टी समतल करते समय 21 वर्षीय युवक रोटावेटर की चपेट में आ गया। रोटावेटर के अंदर फंसकर गंभीर रूप से घायल हुए युवक को किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। परिजन उसे झांसी मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


धमसैनी गांव निवासी अर्जुन रजक (21) सोमवार दोपहर खेत में ट्रैक्टर से मिट्टी समतल कर रहा था। इसी दौरान अचानक झपकी आने से उसका ट्रैक्टर से संतुलन बिगड़ गया और वह रोटावेटर की चपेट में आकर उसके दांतों के बीच फंस गया। हादसे के बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों में चीख-पुकार मच गई। किसानों ने कड़ी मशक्कत कर अर्जुन को बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे परिजन घायल अर्जुन को निजी वाहन से झांसी मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अर्जुन खेती करने के साथ डीजे और साउंड सर्विस का काम भी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, वह मेहनत और लगन से अपने कारोबार को आगे बढ़ाने में जुटा था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।
थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने बताया कि उनके पास इस हादसे की कोई जानकारी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed