{"_id":"61f6eefa6850b104e92307c8","slug":"swat-team-soldier-said-to-the-cow-smugglers-on-the-phone-give-half-the-profit-guarantee-to-escape-from-the-police-akbarpur-news-knp677998290","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो तस्करों से फोन पर बोला स्वाॅट टीम का सिपाही, मुनाफे की आधी रकम दो, पुलिस से बचने की गारंटी लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो तस्करों से फोन पर बोला स्वाॅट टीम का सिपाही, मुनाफे की आधी रकम दो, पुलिस से बचने की गारंटी लो
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार दिखाते दरोगा। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जैनपुर में गो तस्करों को पकड़ने के बाद उनके साथ एक सिपाही का नाम जुड़ने पर पुलिस बैकफुट पर आ गई। भोगनीपुर पुलिस दो आरोपियों को 24 घंटे हिरासत में रखने के बाद भी कार्रवाई से बच रही है।
पुलिस हिरासत में मौजूद गो तस्करों ने फतेहपुर में तैनात स्वाट टीम के सिपाही से फोन पर बात की तो उसने मुनाफे की आधी रकम लेकर पुलिस से बचाने का सौदा किया। ये रिकार्डिंग भी पुलिस के पास है।
बाइक लूट की सूचना पर सक्रिय हुई अकबरपुर पुलिस ने घेराबंदी करके जैनपुर के पास दो गो तस्करों को पकड़ा था। वह फतेहपुर जिले के रहने वाले हैं। बारा व भोगनीपुर क्षेत्र में उनकी रिश्तेदारी है। पकड़े गए बदमाशों ने गो तस्करी करने की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
साथ ही उनकी निशानदेही पर पुलिस ने बारा गांव से ट्रक बरामद किया था। गो तस्करी में बारा और भोगनीपुर के भी कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने पूछताछ में गिरोह को संरक्षण देने वाले की जानकारी जुटाई तो विभाग के ही एक सिपाही का नाम सामने आया।
वह इस समय फतेहपुर जिले की स्वाट टीम में तैनात है। पुलिस ने तस्करों से मोबाइल पर सिपाही की बातचीत कराई तो उसने पुलिस से बचाकर ट्रक निकलवाने के एवज में मुनाफे की रकम आधी आधी करने की बात कही।
साथ ही कहा कि वह पुलिस से हर हाल में बचा लेगा। ये सुनकर अकबरपुर पुलिस भौचक्की रह गई। पुलिस के पास इसकी रिकार्डिंग भी है। मामला भोगनीपुर से जुड़ा होने की वजह से वहां की पुलिस आरोपियों को पकड़े गए ट्रक, बाइक समेत ले गई। 24 घंटे बीतने के बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। सिपाही का नाम आते ही आरोपियों को बचाने की कोशिश शुरू हो गई।
गो तस्करी के मामले में सिपाही की भूमिका संदिग्ध लग रही है। इस पर मामले में फतेहपुर एसपी को रिपोर्ट भेजी गई है। - घनश्याम चौरसिया, एएसपी