{"_id":"5c3b70f0bdec2273261ab989","slug":"swaran-satabdi-express-escape-from-collided-wiyh-jcb","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर फंसी जेसीबी से टकराने से बची स्वर्ण शताब्दी, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर फंसी जेसीबी से टकराने से बची स्वर्ण शताब्दी, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Sun, 13 Jan 2019 10:40 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 13 Jan 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर फंसी जेसीबी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर रविवार की दोपहर लखनऊ जा रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस के आने के दौरान समतलीकरण कार्य में लगी जेसीबी अचानक रेलवे ट्रैक पर फंस गई। इस बीच कानपुर की ओर से शताब्दी एक्सप्रेस रेल गंगापुल पर आ गई। यह देखते ही रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। तभी वॉकी टॉकी से शताब्दी के चालक को ट्रेन की गति धीमी करने को कहा गया। चालक सूझबूझ से जेसीबी को ट्रैक से निकालकर सुरक्षित जगह पर ले गया। जिससे बड़ा हादसा बचा।
रविवार की सुबह 11.40 बजे एक जेसीबी रेलवे स्टेशन के प्लेटफ ार्म एक से तीन की ओर रेलवे लाइन क्रास कर रही थी। तभी डाउन की मेन लाइन पर अचानक जेसीबी का पहिया फं स गया। करीब 11.42 बजे रेल गंगापुल पर स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस आ गई। ट्रेन के आने की सूचना से हड़कंप मच गया। स्टेशन अधीक्षक कुंवर पाल ने बताया कि जेसीबी से कार्य कराने की जानकारी उन्हें नहीं दी गई थी। सिर्फ ब्लॉक के बारे में बताया गया था। जेसीबी के फंसते ही शताब्दी एक्सप्रेस के चालक को धीमी गति से ट्रेन लाने को कहा गया। जेसीबी मेन रेल लाइन से हटकर अप की लूप लाइन पर पहुंच गई थी। जिससे हादसा होते बचा।