फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   swami prasad says about crime in up

सरकार को बदनाम करने की साजिश सहारनपुर की घटना, जांच में होंगे बड़े खुलासेः स्वामी प्रसाद

Fri, 26 May 2017 09:00 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 26 May 2017 09:00 PM IST
विज्ञापन
swami prasad says about crime in up
तिर्वा पहुंचे मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने दिया बड़ा बयान
उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य शुक्रवार को कन्नौज के तिर्वा में पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि सहारनपुर की घटना को लेकर बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के भाई आनंद सिंह व भीम सेना से साठगांठ के मामलो की जांच कराई जाएगी। जेवर में चार महिलाओ से हुए सामूहिक गैग रेप को लेकर कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्सा नहीं जाएगा। केंद्र सरकार ने अपने पिछले तीन वर्षो के कार्यकाल में विकास के चमत्कार कर दिखाए है। 
विज्ञापन


प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शुक्रवार की दोपहर 12.45 के करीब लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे से होकर फर्रुखाबाद जा रहे थे। तिर्वा क्षेत्र के फगुहा गांव के सामने भाजपा कार्यकर्ताओ ने उनके काफिले को रोककर उनका मार्ल्यापण कर अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से वार्ता की। करीब दस मिनट के दौरान उन्होंने सहारनपुर की घटना को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि प्रदेश सरकार को बदनाम करने की यह साजिश है। बताया कि इसकी विस्तृत जांच-पड़ताल चल रही है।
विज्ञापन


मामले में भीम सेना व आनंद सिंह की साठगांठ का मामला सामने आ रहा है। इस पर प्रदेश सरकार पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच करा रही है। जेवर के सामूहिक गैंगरेप को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कुछ देर तक चुप्पी साधी। बाद में कहा कि इस घटना से संबंधित अपराधी चाहे जितनी पहुंच वाले हों उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफास कर दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी। केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ देश में ही नहीं अपितु विदेशी राष्ट्राध्यक्ष भी कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान तिर्वा के ब्लाक प्रमुख अजय वर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनको 51 किलो की फूल माला पहनाई। इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष निर्भय सिंह तोमर, आकाश शाक्य, डा.ज्ञानेंद्र कुशवाहा, छविनाथ सिंह, सुनील कुमार, रामू कटियार समेत कई भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed