फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Swami Prasad Maurya in banda

मंडल मुख्यालयों में खुलेंगे अटल आवासीय विद्यालय : स्वामी प्रसाद मौर्य

Wed, 24 Mar 2021 09:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Mar 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
Swami Prasad Maurya in banda
श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने श्रम विभाग में पंजीकृत 3660 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत 12.65 करोड़ रुपये की सौगात दी। लाभार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि श्रमिकों के बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए मंडल मुख्यालयों में अटल आवासीय विद्यालय संचालित होंगे। इनमें नवोदय विद्यालय जैसी सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन


मौका था जीआईसी ग्राउंड पर बुधवार को आयोजित मंडलीय पंजीयन शिविर, हितलाभ वितरण व जागरुकता कार्यक्रम का। इसमें कैबिनेट मंत्री श्री मौर्य ने कहा कि श्रमिक भाग्य विधाता हैं। भयंकर गर्मी और सर्दी में कार्य कर राष्ट्र का निर्माण करते हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के संकल्प ‘सबका साथ और सबका विकास’ को साकार करने के लिए श्रम विभाग श्रमिकों के लिए विभिन्न योजनाएं चला रहा है।
विज्ञापन


योजनाओं के लाभ के लिए श्रमिक अपना पंजीयन श्रम विभाग में जरूर कराएं। उन्होंने सभी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। मंत्री ने अपने संबोधन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डा.भीमराव आंबेडकर के सपनों का भी जिक्र किया। ‘दशकों में जो हो न पाया, चार वर्ष में कर दिखाया’ सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना के तहत चार लाभार्थियों को ट्रैक्टर और एक लाभार्थी को मिनी राइस मिल प्रदान की। बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने कहा कि श्रमिकों के पंजीयन के लिए प्रदेश सरकार ने नि:शुल्क व्यवस्था की है। विधायक राजकरन कबीर (नरैनी) और बृजेश कुमार प्रजापति (तिंदवारी) ने भी संबोधित किया।

डीएम आनंद कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2020-21 में जनपद में 26,941 श्रमिकों का पंजीकरण हुआ। योजनाओं का लाभ देने के लिए विकास खंड स्तर पर शिविर लगाए जा रहे हैं। बुंदेलखंड विकास बोर्ड उपाध्यक्ष अयोध्या सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना गुप्ता ने भी संबोधित किया।


अखंड हिंद फौज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और रमेश पाल की टीम ने दिवारी नृत्य पेश किया। सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, उप श्रमायुक्त राजीव कुमार सिंह, उप निदेशक (सूचना) भूपेंद्र सिंह यादव, उपायुक्त (एनआरएलएम) केके पांडेय, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव कुमार बघेल, उप निदेशक (कृषि) रामकुमार माथुर, पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, विशंभर सिंह लालू आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed