फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Swami Parmanand Giri Maharaj statement on Ram temple construction

स्वामी परमानंद बोले: समय पर पूरा होगा भव्य राम मंदिर, जनसंख्या नियंत्रण कानून पर बेबाकी से कही ये बात

Thu, 19 Aug 2021 10:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 19 Aug 2021 10:51 PM IST
सार

आरक्षण के सवाल पर स्वामी परमानंद ने कहा कि कमजोर जातियों को मजबूत करने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई थी। इसका लाभ कमजोर लोगों को नहीं मिल पा रहा है। आरक्षण का लाभ कमजोर लोगों को मिलना चाहिए।

विज्ञापन
Swami Parmanand Giri Maharaj statement on Ram temple construction
स्वामी परमानंद गिरि महाराज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रामजन्म भूमि ट्रस्ट के ट्रस्टी युग पुरुष स्वामी परमानंद गिरि महाराज के दर्शनों के लिए गुरुवार को फतेहपुर के मवईधाम में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। महाराज ने भक्तों को गरीबों की सेवा के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


कहा कि गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ा परमार्थ है। कहा कि भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण समय पर पूरा होगा। संपूर्ण विश्व के भक्तों की रामलला के दर्शन की अभिलाषा पूर्ण होगी। जनसंख्या नियंत्रण कानून के विषय में बेबाकी से बोले कि, आगामी पीढ़ी के खुशहाल जीवन के लिए यह अति आवश्यक कदम है।
विज्ञापन


इसमें देरी नहीं करनी चाहिए। आरक्षण के सवाल पर कहा कि कमजोर जातियों को मजबूत करने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई थी। इसका लाभ कमजोर लोगों को नहीं मिल पा रहा है। आरक्षण का लाभ कमजोर लोगों को मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखंड परम धाम के उत्तराधिकारी महामंडलेश्वर स्वामी ज्योतिर्मयानंद महाराज ने भी भक्तों को अध्यात्म का रसास्वादन कराया। बताया कि जो बांटा जाता है, वह प्रसाद होता है और जो बटोरा जाता है वह विषाद होता है। इस मौके पर पूर्व शिक्षक विधायक लवकुश मिश्रा, हरिनारायण दुबे उर्फ नंदन बाबू, लोकनाथ पांडेय, साहब सिंह और सुशील सिंह सहित बड़ी तादाद में भक्तों ने संत से आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed