Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Swadeshi Mela: Bumper sale of decorative items, sarees and ladies purses

स्वदेशी मेला: सजावटी सामान, साड़ियां व लेडीज पर्स की बंपर बिक्री, दो दिन में आठ लाख रुपये के कारोबार का अनुमान

Mon, 13 Oct 2025 10:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 13 Oct 2025 10:00 PM IST
सार

उद्योग विभाग की ओर से आयोजित स्वदेशी मेला में भी लोगों ने अच्छी खरीदारी की। दो दिन में करीब सात से आठ लाख रुपये के कारोबार का अनुमान है।

विज्ञापन
Swadeshi Mela: Bumper sale of decorative items, sarees and ladies purses
स्वदेशी मेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उद्योग विभाग की ओर से मोतीझील लॉन में चल रहे यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला में स्वदेशी उत्पादों की धूम रही। दिवाली के लिए सजावटी सामान की बंपर मांग रही। साथ ही साड़ियों, लेडीज पर्स की बहुत अच्छी बिक्री हुई। दो दिन में करीब सात से आठ लाख रुपये के कारोबार का अनुमान है। वहीं सोमवार को महापौर प्रमिला पांडेय ने मेले का निरीक्षण किया और स्टाॅलों पर जाकर उत्पाद देखे। साथ ही शिल्पकारों के साथ फोटो खिंचवाई।
विज्ञापन


महापौर ने वोकल फॉर लोकल की तर्ज पर स्वदेशी मेले के उत्पादों को बढ़ावा देने की बात कही। महापौर को स्टाल संचालकों ने बताया कि उत्पादों की बहुत अच्छी बिकी हो रही है। 19 अक्तूबर तक मेले में और अधिक बिक्री होने की उम्मीद है। उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह ने बताया कि मेला में 68 स्टाॅल लगाए गए हैं। माटीकला, शिल्क के उत्पादों के स्टाल हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

Swadeshi Mela: Bumper sale of decorative items, sarees and ladies purses
स्वदेशी मेला - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि मेले में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में शामिल उद्यमी भी प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन करीब 4.5 लाख रुपये का कारोबार मिला। वहीं देर शाम मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। गजल गायक डी नारायण मिश्र, शिशिर अवस्थी और तबला वादक डाॅ. राज कुमार त्रिपाठी ने गजल और तबले की थाप पर लोगों मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed