{"_id":"68f67d68adc4e997b500e7c2","slug":"swadeshi-mail-saw-a-turnover-of-74-lakh-rupees-with-sarees-and-leather-products-being-the-most-sold-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1303705-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: स्वदेशी मेल में 74 लाख का कारोबार, सबसे ज्यादा बिके साड़ी और चमड़ा उत्पाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: स्वदेशी मेल में 74 लाख का कारोबार, सबसे ज्यादा बिके साड़ी और चमड़ा उत्पाद
विज्ञापन
कानपुर। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 के तहत स्वदेशी मेले में बहुत अच्छा कारोबार हुआ। आठ दिन तक चले मेले में 74 लाख के उत्पाद बिके। सबसे ज्यादा मांग साड़ियों और चमड़ा उत्पादों की रही।
उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह ने बताया कि मोतीझील लॉन में 11-19 अक्तूबर तक मेला का आयोजन किया गया था। मेले में 68 स्टाॅल लगाए गए थे। कानपुर के चमड़ा, होजरी, टेक्सटाइल, श्री अन्न के उत्पादों के अलावा कन्नौज का इत्र, सहरानपुर की लकड़ी के उत्पाद, लखनऊ के चिकन के कपड़े, फतेहपुर का लोहे का चूल्हा, झांसी के खिलौने, फिरोजाबाद के कांच के उत्पादों के स्टाॅल लगाए गए थे। सबसे ज्यादा साड़ियों की बिक्री हुई। लेड़ीज पर्स, दिवाली के लिए सजावट का सामान भी खूब बिका।