फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Suze attacked then killed his friend by hitting his head in Pulia's wall

Kanpur News: सूजे से हमला किया फिर पुलिया की दीवार में सिर दे मारा

Sat, 15 Nov 2025 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Suze attacked then killed his friend by hitting his head in Pulia's wall
भरथना। पीपरीपुर तुरुकपुर मार्ग पर गांव की पुलिया किनारे बनी खेत की नाली में शनिवार सुबह खून से लथपथ पल्लेदार का शव मिला। एसपी देहात, सीओ भरथना और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे रात में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने नशे में गाली-गलौज होने पर सूजे से गले में हमला करके और फिर पुलिया की दीवार में सिर मारने की बात कबूली है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह पीपरीपुर तुरुकपुर मार्ग पर नाली में एक युवक का लहूलुहान शव मिला। मृतक की पहचान मोहित (28) निवासी तुर्कपुर के रूप में हुई है। जानकारी परिजनों समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना पर एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र, सीओ अतुल प्रधान, प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह व एसआई राजेश कुमार मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई है। पिता रामशंकर ने मोहित के साथ ही पल्लेदारी करने वाले गांव के ही युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके उसे रात में गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात श्रीशचंद्र ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि मोहित उसका दोस्त था। शुक्रवार रात करीब नौ बजे दोनों मंडी से काम करके लौट रहे थे। नशे में गाली-गलौज होने लगी। इस पर मोहित ने उसे धक्का दे दिया। गुस्से में उसने सूजे से गर्दन में सूजा मार दिया। इससे वह गिर पड़ा था। इसके बाद उसका सिर पुलिया की दीवार में मारकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद शव खेत की नाली में छोड़कर फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed