फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Suspicious death of public service center operator in Fatehpur, dead body found lying near the crossing

Fatehpur: जन सेवा केंद्र संचालक की संदिग्ध मौत, क्रॉसिंग के पास पड़ा मिला शव, थाने में परिजनों का हंगामा

Thu, 11 Jan 2024 01:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 11 Jan 2024 01:05 PM IST
सार

Fatehpur News: औंग थाना क्षेत्र में क्रॉसिंग के पास जन सेवा केंद्र संचालक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। युवक की नाक को ईंट से कुचला गया है। मृतक की साइकिल में खरोंच तक नहीं लगी है, जबकि पुलिस दीपक द्वारा आत्महत्या करने की बात कह रही है।

विज्ञापन
Suspicious death of public service center operator in Fatehpur, dead body found lying near the crossing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में औंग थाना क्षेत्र के गोधरौली गांव के पुरानी बंद क्रॉसिंग के बगल में झाड़ियों में युवक का बुधवार रात शव मिला है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दिए बगैर लावारिस में फतेहपुर मोर्चरी भेज दिया है। गुरुवार सुबह परिजन और आसपास के ग्रामीण भी पहुंच गए।

विज्ञापन

पुलिस के सामने एकत्रित भीड़ ने लावारिस में शव ले जाने को लेकर जमकर हंगामा काटा। भीड़ के दबाव के चलते कल्यानपुर, बकेवर, चौडगरा की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मौके पर फील्ड यूनिट, सीओ बिंदकी सुशील कुमार दुबे, उप जिलाधिकारी अनिल यादव पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर एक नामजद, एक अज्ञात के नाम हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। बनियन खेड़ा के मुकेश कुमार विश्वकर्मा के पुत्र दीपक विश्वकर्मा (20) का औंग थाने के सामने जन सेवा केंद्र है। रात 10 बजे दुकान बंद कर दीपक घर को साइकिल से निकला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान पति रजयपाल को थाना पुलिस ने
माता सुनीता ने फोन से दीपक से बात की थी। दीपक ने दाल आदि की खरीदारी कर जल्दी घर पहुंचने की बात दोहराई थी। 11 बजे जब दीपक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने फोन किया, जो नहीं उठा। 12 बजे बनियन खेड़ा ग्राम प्रधान पति रजयपाल को थाना पुलिस ने दीपक की मौत होने की खबर दी।

पुलिस आत्महत्या करने की बात कह रही है
रात में परिजन थाने पहुंचे, तो पुलिस ने घटना को बताया। दीपक के पिता मुकेश कुमार और परिजनों ने दीपक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। दीपक के नाक को ईंट से कुचला गया है। मृतक की साइकिल में खरोंच तक नहीं लगी है, जबकि पुलिस दीपक द्वारा आत्महत्या करने की बात कह रही है। मुकेश कुमार का दीपक इकलौता बेटा था। बड़ी बहन दीपिका की शादी हो चुकी है।

सुबह का विवाद, शाम को हत्या
औंग थाने के सामने बुधवार सुबह आय प्रमाण पत्र लैपटॉप से डिलीट हो जाने को लेकर दीपक से गढ़ी कीचकपुर गांव के गौरव तथा एक अन्य अज्ञात ने विवाद किया था। चस्मदीद पड़ोसी दुकानदारों ने दीपक की दुकान से उक्त दोनों द्वारा प्रिंटर ले जाते और जान से मारने की धमकी देने की बात बताई गई है। उक्त दोनों द्वारा शाम को हत्या करने की धमकी दी गई थी। पिता ने उक्त द्वारा हत्या करने की बात कही है। मुकेश कुमार ने बताया गांव में मेरी किसी से कोई रंजिश नहीं है।

गांव जाने को रोड, फिर कच्चे रास्ते पर क्यों पहुंचा
बनियन खेड़ा जाने के लिए पक्की सड़क गोधरौली हाईवे से है। रेलवे लाइन में अंडर पास बना हुआ है। शव मिलने वाले स्थान तक झाड़ियों से घिरा कच्चा रास्ता है। बंद रेलवे फाटक तब दीपक क्यों पहुंचा। परिजनों ने अंडर  पास  से दीपक को अगवा कर ले जाकर हत्या करने की बात कही है।

झाड़ियों के पास फैला हुआ है खून
साइकिल झाड़ियां के पास, शव भी झाड़ियों के पास पड़ा मिला है। खून भी झाड़ियों के पास फैला है। पुलिस शव को रेलवे ट्रैक के किनारे मिलने की बात कह रही है। हलांकि, थाने के सामने होने की वजह से पुलिस दीपक को जानती पहचानती थी। जल्दबाजी में लावारिस में शव भेजना ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed