फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Suspicious death of married woman in Farrukhabad, dead body found hanging, dispute over child

विवाहिता की संदिग्ध मौत: फंदे से लटका मिला शव, बच्चे को लेकर हुआ था विवाद, पिता बोला- दहेज न देने पर की हत्या

Sun, 30 Apr 2023 12:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 30 Apr 2023 12:54 PM IST
सार

Farrukhabad News: कोतवाली क्षेत्र के एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Suspicious death of married woman in Farrukhabad, dead body found hanging, dispute over child
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में मकान के एक कमरे में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, मृतका के पिता ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बजरिया सालिग्राम निवासी निखिल अग्निहोत्री का तीन साल पहले कन्नौज के गांव तहसीपुर निवासी रमेश चंद्र मिश्र की पुत्री दिव्या (23) से विवाह हुआ था। शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे दिव्या एक कमरे में दुपट्टा के सहारे पंखे के कुंडे में लटकी मिली।
विज्ञापन

परिजन उसे उतारकर निजी अस्पताल ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया। निखिल ने बताया कि उसका एक बेटा ईशु व बेटी यति है। सुबह वह बच्चों को घुमाकर घर पहुंचे। उसी वक्त दूध लाने को कहा, तो वह जाने लगे। पत्नी दिव्या ने बच्चे को साथ ले जाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
उसने मना कर दिया। इसी बात पर वह गुस्सा हो गई। वह दूध लेने चले गए। लौटे तो दिव्या फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर एएसपी डॉ. संजय कुमार, कोतवाल विनोद शुक्ला आदि पहुंचे। उन्होंने परिजनों से जानकारी की। फोरेंसिक टीम ने भी पड़ताल की।

पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
दिव्या के पिता रमेश चंद्र, मां सीता व भाई आकाश मिश्र ने हत्या करने का आरोप लगाया। बताया कि तहरीर में बताया कि 10 लाख व कार न दे पाने पर मारपीट कर उसकी पुत्री की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed