फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Suspicious death of a woman, family threw dead body in Sengur river

युवती की संदिग्ध मौत, परिजनों ने सेंगुर नदी में फेंका शव, गोताखोरों ने शव तलाशना शुरू किया

Fri, 13 Mar 2020 01:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 13 Mar 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
Suspicious death of a woman, family threw dead body in Sengur river
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में डेरापुर थाना क्षेत्र के बलाई बुजुर्ग गांव में शालू (20) की बुधवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पिता समेत अन्य परिजनों ने उसका शव बलाई घाट के पास सेंगुर नदी में फेंक दिया। जानकारी पर पुलिस गुरुवार रात गांव पहुंची और छानबीन की।
विज्ञापन


पिता तेज सिंह ने बताया कि उसने पुत्री को डांट दिया था। इस कारण उसने फांसी लगा ली थी। वहीं गांव में युवती के प्रेम प्रसंग की चर्चा रही। कड़ाई से पूछताछ में युवती के परिजनों ने शव पत्थर में बांधकर फेंकने की बात स्वीकार की। ऐसे में मामला आनर किलिंग से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


इसपर पुलिस ने रात करीब दो बजे सेंगुर नदी में गोताखोरों को उतार कर शव की तलाश शुरू कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। म्रतका बीएससी कर चुकी थी। थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि नदी में फेंके गए शव की तलाश कराई जा रही है। प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। माता-पिता समेत एक अन्य को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed