फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Suspended head constable threatens to kill SP in Fatehpur

निलंबित हेड कांस्टेबल ने एसपी को दी धमकी: फोन कर कहा-जान से मार देगा, कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज, तलाश जारी

Sat, 17 Sep 2022 08:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 17 Sep 2022 08:45 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में निलंबित हेड कांस्टेबल ने नशे में एसपी को जान से मारने की धमकी दे डाली। फोन एसपी के पीआरओ ने उठाया था। आरोपी हेड कांस्टेबल पर रिपोर्ट दर्ज करके तलाश की जा रही है।
 

विज्ञापन
Suspended head constable threatens to kill SP in Fatehpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले में सीयूजी नंबर पर एसपी को शुक्रवार रात निलंबित हेड कांस्टेबल ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी और अपशब्द बोले। फोन एसपी के पीआरओ ने उठाया था। हेड कांस्टेबल की तलाश में कई जगह दबिश दी गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने उसके कुछ नजदीकियों को पूछताछ के लिए पकड़ा है।

विज्ञापन

सरकारी काम में बाधा, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कृष्णा नगर मोहल्ला निवासी हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह चौहान कानपुर देहात पुलिस लाइन में तैनात है। मोहल्ले में ही 18 मार्च को लाइसेंसी शस्त्र से गोली चलाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया था।

विज्ञापन

हाईकोर्ट से जमानत पर जून माह में छूटा था। एसपी पीआरओ सुनील कुमार सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शुक्रवार रात 10:30 से 11 बजे के बीच एसपी के सीयूजी नंबर पर फोन आया। उधर से कहा गया कि खजाना गार्द से हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह चौहान बोल रहा हूं। खजाना ड्यूटी पर फोर्स नहीं है।

पीआरओ ने आरआई, गणना कार्यालय में बात करने के लिए कहा। तभी हेड कांस्टेबल ने फोन न काटने की धमकी दी और बोला कि वह डीजीपी और एडीजी से बात करेगा। पीआरओ ने फोन काटा और आरआई को सूचित किया। गणना मुंशी ने उसी नंबर पर फोन मिलाया।

विज्ञापन

मुंशी से बातचीत में कानपुर देहात में तैनात होने की बात कही। फोन नंबर ट्रेस किया गया। कुछ मिनट दोबारा सीयूजी पर फोन किया। एसपी पर आरोप लगाया कि उन्होंने जेल भिजवाया है। विवेचक को गोली मारने की धमकी दी। अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

एसपी को संगीन मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दे डाली। पीआरओ ने कई बार फोन काटा। उसने बार-बार फोन मिलाया। पीआरओ ने कोतवाल अमित मिश्रा को जानकारी दी। कोतवाली फोर्स ने हेड कांस्टेबल के घर दबिश दी। हेड कांस्टेबल के कानपुर देहात में होने का पता लगा।

पुलिस ने दोबारा भोर पहर दबिश दी। पीआरओ की ओर से रात को हेड कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। बातचीत के समय हेड कांस्टेबल के नशे में होने की आशंका है। एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कानपुर देहात एसपी को प्रकरण की रिपोर्ट भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed