{"_id":"6a86f55b175272b8a30ba7f3","slug":"suspended-constable-run-over-and-killed-by-a-goods-train-was-posted-in-orai-family-devastated-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: निलंबित सिपाही की मालगाड़ी से कटकर मौत, उरई में थी तैनाती, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: निलंबित सिपाही की मालगाड़ी से कटकर मौत, उरई में थी तैनाती, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 20 Aug 2026 06:10 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 20 Aug 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
दीपक वर्मा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के मोहल्ला निरालानगर निवासी निलंबित पुलिस कर्मी बुधवार रात मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय काकोरी के पास सिपाही की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
निराला नगर निवासी देश दीपक वर्मा (44) पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात थे। इन दिनों उनकी तैनाती उरई पुलिस लाइन में थी। परिजनों के मुताबिक देश दीपक पिछले लगभग दो साल से निलंबित चल रहे हैं। बुधवार रात वह घरेलू सामान खरीदने के लिए बाजार जा रहे थे। मकान के पास से ही लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक निकला है। ट्रैक पार करते समय हरदोई की तरफ से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आकर देश दीपक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए ओर उन्हें संडीला सीएचसी ले गए।
विज्ञापन
यहां चिकित्सक ने हालत गंभीर बताकर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें एंबुलेंस से लखनऊ लेजा रहे थे। रास्ते में मौत होने पर शव वापस संडीला ले आए और पुलिस को सूचना दी। मृतक के परिवार में पत्नी नीरज और दो पुत्र हैं। कोतवाल अनुराग सिंह ने बताया कि मालगाड़ी की चपेट में आकर देश दीपक की मौत हुई है। घटना को लेकर परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन