फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Surveillance cell and police got big success in Hardoi, ganja worth Rs 7 lakh recovered and three smugglers arrested

हरदोई: सर्विलांस सेल और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, सात लाख रुपये का गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Sun, 24 Apr 2022 05:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 24 Apr 2022 05:59 PM IST
सार

एसपी ने बताया कि उड़ीसा से गाड़ियों में भरकर गांजा उन्नाव आता है। बरामद गांजे की कीमत  7 लाख रुपये से अधिक है। तस्करों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Surveillance cell and police got big success in Hardoi, ganja worth Rs 7 lakh recovered and three smugglers arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में सर्विलांस टीम व सुरसा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। टीमों ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से बोरियों में पैकेट में बंद लगभग 7 लाख रुपये कीमत का 60 किलोग्राम गांजा व दो बाइकें बरामद की। एसपी राजेश द्विवेदी ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में खुलासा कर आरोपियों को जेल भेज दिया।

विज्ञापन

एसपी ने बताया कि शहर में बड़े पैमाने पर छोटे-दुकानदारों को गांजा सप्लाई किए जाने की शिकायत मिली थी, जिसके लिए तस्करों की सुरागरसी के लिए टीम सक्रिय की गई थी। टीमें लगातार तस्करों तक पहुंचने के प्रयास में जुटीं थीं। इसी दौरान रविवार की सुबह सुरसा पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि तुंदवल मोड़ के पास  बाइकों पर सवार तीन व्यक्ति बोरी व थैले में गांजा लिए खड़े हैं। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो तीन व्यक्ति बाइक स्टार्ट कर भागने का प्रयास करने लगे। 

विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। पूछताछ में तीनों की पहचान सोहन निवासी दूबगढ़ी थाना हसनगंज, बौआ निवासी अकबरपुर थाना माखी और सन्नी निवासी रूऊ करना थाना माखी जनपद उन्नाव के रूप में हुई। सोहन के पास से एक थैले में चार पैकेटों में भरा 20 किलोग्राम गांजा, जबकि दूसरी बाइक सवार बौआ व सन्नी के पास बोरी में 8 पैकेटों में भरा 40 किलोग्राम गांजा व दो बाइकें बरामद की हैं। 

आरोपियों ने बताया कि वाहन चालकों से 8000 रुपये किलो गांजा खरीदते हैं। इसके बाद आसपास के जनपदों में दुकानदारों को 12000 रुपये कीमत में गांजा बेचकर मुनाफा कमाते हैं। एसपी ने बताया कि उड़ीसा से गाड़ियों में भरकर गांजा उन्नाव आता है। बरामद गांजे की कीमत लगभग 7 लाख रुपये से अधिक है। तस्करों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed