{"_id":"5c74f0f1bdec2259b05bcdbd","slug":"surgical-strike-2-and-reaction-of-martyr-ajit-s-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारतीय वायुसेना की कार्रवाई के बाद शहीदों के परिजनों ने कही ये बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय वायुसेना की कार्रवाई के बाद शहीदों के परिजनों ने कही ये बातें
Tue, 26 Feb 2019 04:12 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 26 Feb 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय वायुसेना की ओर से पीओके में हमले के बाद उन्नाव जिले के लाल शहीद अजीत कुमार आजाद के परिजनों ने कहा कि हमला हुआ अच्छी बात है, लेकिन इससे भी बड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है।
डेमो पिक
मंगलवार सुबह भारतीय वायु सेना की कार्रवाई के बाद शहीदों के परिजनों, आम जनता और जनप्रतिनिधियों ने खुशी व्यक्त की। साथ ही मांग की कि इससे भी बड़ी कार्रवाई सरकार को करनी चाहिए।
डेमो पिक
14 फरवरी को पुलवामा हमले में शहीद हुए उन्नाव निवासी अजीत आजाद के परिजनों को भारतीय वायु सेना की इस कार्रवाई ने दिल में ठंडक पहुंचाई है। शहीद की पत्नी मीना गौतम का कहना है कि सरकार ने अच्छा कदम उठाया है, लेकिन इससे भी बड़ी कार्रवाई की जरूरत है। पूरा पाकिस्तान हो साफ, तब होगी भारत में शांति।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
पुलवामा हमले में शहीद अजीत के परिजनों की प्रतिक्रिया
शहीद अजीत के पिता ने कहा कि हमें भारतीय सैनिकों पर गर्व है। सरकार ने अच्छा कदम उठाया है। बहुत शांति मिली यह सुनकर कि इतनी बड़ी संख्या में आंतकी मारे गए हैं। वहीं शहीद अजीत की पत्नी मीना गौतम ने कहा कि पाकिस्तान ऐसे बाज नहीं आएगा। जब तक इससे भी ठोस कार्रवाई न की जाए। इस कार्रवाई से देशवासियों व सेना के जवानों का जोश और जज्बा दोनों ही बढ़ा है।
शहीद अजीत के भाई मनजीत ने कहा कि यह कार्रवाई तो ठीक है। सरकार कुछ ऐसा भी करे जिससे यह आंतकी सही रास्ते पर आ जाएं। भारतीय वायु सैनिकों की इस कार्रवाई के बाद सभी का मनोबल बढ़ा है।
शहीद अजीत की मां राजवती ने कहा कि जब तक पाकिस्तान को यह संदेश नहीं जाएगा कि भारत अब चुप बैठने वाला नही है तब तक वह ऐसी करतूतों को अंजाम देते रहेंगे। समाचार सुनकर मन को कुछ शांति मिली है।

25 जून 2016 को कश्मीर के पम्पोर में आतंकियों से आमने सामने की लड़ाई में लोहा लेते हुए शहीद हुए कैलाश यादव की पत्नी आज भी पति की शहादत का आक्रोश दिल में समेटे हुए हैं। बांगरमऊ तहसील निवासी शहीद कैलाश की पत्नी किरन देवी का कहना है कि सेना ने बहुत अच्छा काम किया है।
शहीद के बच्चे ने मोहल्ले में मनाई खुशी
परीक्षा होने से घर का टीवी बंद था। भारतीय सेना की कार्रवाई शहीद कैलाश यादव के बच्चों के सिर चढ़कर बोल रही थी। हमले की बाहर से जानकारी होने पर शहीद के बच्चे मोहल्ले में बल्ले-बल्ले करते हुए एक दूसरे से शोर मचाते हुए खुशियां जाहिर कर रहे थे।