फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Surgeon of Medical University arrested in fraud in Etawah, police has taken the accused to Lucknow

Etawah: आयुर्विज्ञान विवि के सर्जन धोखाधड़ी में गिरफ्तार, पुलिस आरोपी को लखनऊ ले गई है, जानें पूरा मामला

Tue, 07 Nov 2023 06:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 07 Nov 2023 06:56 PM IST
सार

Etawah News: थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक ने बताया कि डॉ. समीर सराफ व अज्ञात सम्मिलित लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी करेंगे।

विज्ञापन
Surgeon of Medical University arrested in fraud in Etawah, police has taken the accused to Lucknow
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में मेडिकल यूनिवर्सिटी, सैफई के कार्डियोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. समीर सराफ व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन पर वित्तीय अनियमितता, पीड़ित मरीजों को वित्तीय हानि पहुंचाने और मरीजों की जान खतरे में डालने के आरोप है।

विज्ञापन

इन पर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तत्कालीन चिकित्सा अधीक्षक ने पत्र लिखा था। डॉ. सराफ फिलहाल निलंबित हैं। मेडिकल यूनिवर्सिटी के पूर्व चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. आदेश कुमार ने पुलिस को 24 दिसंबर 2021 को स्पीड पोस्ट से पत्र भेजा था। पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में सोमवार को मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

इसमें आरोप है कि यूनिवर्सिटी में कैथ लैब का एक से डेढ़ साल का सामान उपलब्ध होने के बावजूद यूनिवर्सिटी में तैनात डॉ. समीर सराफ एवं संलिप्त अन्य लोगों ने वर्ष 2019 में करीब एक करोड़ मूल्य की अनावश्यक चीजें खरीदीं। इसमें लाखों रुपये की धांधली हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर गलत पेसमेकर लगाया
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कई स्तर पर जांच के बाद इस धांधली की पुष्टि के बाद पैंमेंट रोका था। यह भी आरोप लगाया गया है कि डॉ. समीर सराफ ने कई पीड़ित मरीजों से धोखाधड़ी कर गलत पेसमेकर लगाया और अनुचित तरीके से अधिक मूल्य वसूला है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत भर्ती हुए कुछ मरीजों से भी नाजायज वसूली की गई है।



डॉ. समीर सराफ व अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
तहरीर में यह भी आरोप है कि डॉक्टर समीर ने सपरिवार नियम विरुद्ध कई अनधिकृत विदेश यात्राएं भी कीं। इनकी स्पॉन्सर्ड वह कंपनियां थीं, जिनसे अनुपयोगी सामान की सप्लाई ली गई थी। थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक ने बताया कि डॉ. समीर सराफ व अज्ञात सम्मिलित लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed