फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sunshine during the day and heater at night Babbar lions and leopards will remain in summer

Kanpur News: दिन में धूप तो रात में हीटर की गर्मी में रहेंगे बब्बर शेर और तेंदुएं

Sun, 15 Dec 2024 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Sunshine during the day and heater at night 

Babbar lions and leopards will remain in summer
इटावा। ठंड की शुरुआत हो चुकी हैं। तापमान पांच और छह डिग्री तक पहुंच रहा है। ऐसे में इटावा सफारी पार्क के एशियाटिक बब्बर शेरों के बाड़े में हीटर, पर्दे व टेंपरेचर मीटर समेत अन्य चीजों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

ठंड बढ़ने पर बचाव के लिए सफारी पार्क के बब्बर शेरों व तेंदुए सहित अन्य वन्यजीवों के खानपान पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा सफारी प्रशासन की ओर से धूप निकलने पर ही बब्बर शेरों और तेंदुओं को खुले में छोड़ा जा रहा है। बब्बर शेरों के लिए 16 से 17 डिग्री का तापमान रखा जा रहा है। धूप निकलने पर ही लॉयन, लेपर्ड सहित अन्य वन्य जीवों को बाहर निकाला जाता है।
विज्ञापन

सफारी पार्क के निदेशक अनिल पटेल ने बताया कि सफारी में इस समय 15 बब्बर शेर, 16 तेंदुएं, छह भालू, 160 हिरण और लगभग 60 काले हिरण है। शेरों, लेपर्ड और भालुओं के लिए बाड़े में सर्दी से बचाव के लिए खिड़कियों को बंद कर दिया गया है और खुली जगह पर परदे लगा दिए हैं। इस मौसम में पर्यटक भी अधिक देखने के लिए आते हैं, स्कूली बच्चे भी खूब आ रहे हैं, लेकिन इस सर्दी के मौसम में ठंड का विशेष ध्यान रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed