फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sunlight was not seen, icy winds increased the melting

Kanpur News: धूप के नहीं हुए दर्शन, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन

Mon, 29 Dec 2025 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 29 Dec 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Sunlight was not seen, icy winds increased the melting
कानपुर देहात। मौसम का रुख रविवार को और खराब रहा। घना कोहरा छाया रहा और पूरे दिन धूप के दर्शन नहीं हुए। इधर बर्फीली हवाएं चली तो गलन बढ़ गई। राहगीरों को खासी परेशानी हुई। शाम होते ही कोहरा और घना होने से दृश्यता कम रही तो वाहन सवार परेशान हुए।
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर जिले में भी हो रहा है। हालात ये हैं कि तीन दिन से चल रही शीतलहर रविवार को और बढ़ गई। दो किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली उत्तर पश्चिमी हवाओं ने गलन बढ़ा दी। जैकेट, सिर में कैप व शॉल आदि ओढ़ने के बाद भी शरीर के खुले हिस्सों में गलन महसूस होती रही। शनिवार की तुलना में रविवार को अधिकतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 7.5 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान में भी 1.4 डिग्री की गिरावट रही। न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य के करीब रहा। सीएसए के मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान है कि आगामी पांच दिनों में आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। सुबह व रात में घना कोहरा रहेगा। सीएसए के कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि शीतलहर का प्रकोप जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed