फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sunita protested when there was no toilet

पहले पापा देखकर आएंगे "शौचालय बना या नहीं", तब जाउंगी ससुराल

Sun, 11 Mar 2018 05:47 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 11 Mar 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
Sunita protested when there was no toilet
डेमाे पिक
कानपुर नौबस्ता बख्तौरी पुरवा निवासी सुनीता की शादी 18 फरवरी को ग्राम चिडियापुर मजरा खुरदैया कन्नौज निवासी दिनेश शर्मा के बड़े बेटे सुमित से हुई थी। वहां घर में शौचालय न होने पर सुनीता ने विरोध जताया था। खाना-पीना छोड़ दिया था। 23 फरवरी को वह लौटकर मायके आ गईं थीं। तबसे वह मायके में ही रह रही हैं।
विज्ञापन

 

 

Sunita protested when there was no toilet
डेमाे पिक
‘अमर उजाला’ की ओर से नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने सुनीता का सम्मान किया था। साथ ही उन्होंने मॉड्यूलर टॉयलेट देने की घोषणा भी की थी। मामला जानकारी में आने पर गुरुवार को कन्नौज जिला प्रशासन की ओर से शौचालय निर्माण के लिए सुनीता की ससुराल में चेक पहुंचा दिया गया। साथ ही कन्नौज जिला प्रशासन के अफसरों ने यह भी तय किया है कि सरकारी खर्चे पर सुनीता को मायके से विदा कराके ससुराल लाया जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Sunita protested when there was no toilet
डेमाे पिक
खुले में शौच के खिलाफ ससुराल में जंग छेड़ने वाली सुनीता ने शनिवार को कहा कि वह अपने पिता को ससुराल भेजकर दिखवाएंगी कि शौचालय बन गया है या नहीं, इसके बाद ही वहां जाएंगी। सुनीत अभी पति और ससुरालवालों का फोन भी रिसीव नहीं कर रही हैं। उन्होंने वह बात दोहराई कि जब तक ससुराल में शौचालय नहीं बन जाता, तब तक वह वहां के किसी भी व्यक्ति से बात नहीं करेंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed