फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sunil Bansal said better results will come in Lok Sabha elections

बंसल ने जमकर किया योगी-मोदी सरकार का गुणगान, बोले- लोकसभा चुनाव में आएंगे बेहतर परिणाम

Sat, 15 Dec 2018 08:48 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 15 Dec 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
Sunil Bansal said better results  will come in Lok Sabha elections
पार्टी नेताओं के साथ पदयात्रा करते सुनील बंसल - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उरई(जालौन) जिले में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने भाजपा की पदयात्रा के समापन पर जमकर केंद्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार का गुणगान किया। तीन राज्यों में भाजपा की हार से जुड़े सवाल पर पार्टी के संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने गहरी चुप्पी साध ली। सिर्फ इतना ही बोले कि भाजपा जल्द वापसी करेगी और लोकसभा में बेहतर परिणाम जनता के सामने आएंगे।  
विज्ञापन


शनिवार को पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल पालिका कार्यालय परिसर से पाराशर गेस्ट हाउस तक कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा पर निकले। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की ओर से 1200 से अधिक पदयात्राएं निकाली गईं हैं। जिसमें साठ हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया है व कार्यकर्ता लगभग चालीस लाख लोगों से घर-घर जाकर मिले हैं। अब पदयात्रा के बाद आगे के कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई जा रही है।
विज्ञापन

Sunil Bansal said better results  will come in Lok Sabha elections
पार्टी नेताओं के साथ पदयात्रा करते सुनील बंसल - फोटो : अमर उजाला
सुनील बंसल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की योजनाओं से लगभग तीन करोड़ लोगों को लाभ मिला है। यूपी में लगभग 17 लाख लोगों को पीएम आवास मिले हैं व लगभग एक करोड़ परिवारों को शौचालय का लाभ मिला है। लगभग 86 लाख लघु व सीमांत किसानों का सौ प्रतिशत पूरा कर्ज माफ हुआ है। उन्होंने दावा किया कि यूपी सरकार ने अब तक लगभग 18 हजार गांवों का विद्युतीकरण किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed