फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sunil banal suggests party workers

बंसल ने कसे कार्यसमिति सदस्यों के पेंच, बोले- 'सिर के बल नाचना पड़े तो नाचें पर जीत चाहिए'

Mon, 22 Oct 2018 06:56 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 22 Oct 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
sunil banal suggests party workers
सुनील बंसल - फोटो : अमर उजाला
कानपुर: भाजपा युवा मोर्चा की पहली ही कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश के महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कार्यसमिति सदस्यों के पेंच कसे। बोले, लोकसभा चुनाव को चंद माह शेष हैं, लेकिन जो तैयारियां हैं उससे केंद्रीय नेतृत्व संतुष्ट नहीं है। जिन पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारी मिली है वे यह सुनिश्चित करें कि हर बूथ पर जीत चाहिए। भले ही कार्यकर्ताओं को सिर के बल नाचना पड़े। 
विज्ञापन


मोतीझील स्थित लाजपत भवन में सुनील बंसल ने चुनावी तैयारियों का खाका पेश किया। अनुशासन का पाठ पढ़ाया। बोले, माला पहनने और स्वागत कराने से बाज आएं। उदंडता बंद करें। जनता के सामने आदर्श युवा की छवि पेश करें। पार्टी के कार्यक्रम जमीनी स्तर पर न होकर व्यक्तिगत छवि बनाने के लिए किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मनमर्जी नहीं चलेगी...

sunil banal suggests party workers
सुनील बंसल - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि दिवाली बाद प्रदेश के 13 करोड़ मतदाताओं तक पहुंचना है। इन 13 करोड़ मतदाताओं में तीन करोड़ मतदाता केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी हैं। युवा मोर्चा का हर कार्यकर्ता, पदाधिकारी इन लाभार्थियों से व्यक्तिगत रूप से मिलेगा। प्रत्येक कार्यकर्ता को कम से कम 50 लाभार्थियों के घर पहुंचकर लाभ वाली योजना के साथ सेल्फी लेकर भेजना है। 

सुनील बंसल ने भाजपा युवा मोर्चा के उन जिलाध्यक्षों पर नाराजगी जताई, जिन्होंने अभी तक जिले की कार्यकारिणी की घोषणा नहीं की। बोले, एक कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पा रहा है। बाकी काम कैसे होंगे। आठ दिन के अंदर यानी 30 अक्तूबर तक जो जिलाध्यक्ष कार्यकारिणी नहीं बना सकेगा वह पार्टी से बाहर होगा। इसमें उनकी मनमर्जी नहीं चलेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष के अनुमोदन के बाद ही कार्यकारिणी की लिस्ट जारी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed