फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sunday was the coldest day of the season, with the mercury dropping 7.5 degrees below normal.

Kanpur News: रविवार सीजन का सबसे ठंडा दिन, पारा सामान्य से 7.5 डिग्री लुढ़का

Mon, 29 Dec 2025 02:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Sunday was the coldest day of the season, with the mercury dropping 7.5 degrees below normal.
कानपुर। रविवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। पारा सामान्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। कानपुर प्रदेश का पांचवां सबसे ठंडा शहर रहा। माैसम विभाग ने इसे शीत दिवस घोषित किया है। विभााग का पूर्वानुमान है कि 31 दिसंबर तक इसी तरह का माैसम रहेगा। इस बीच उत्तर पूर्वी हवाएं भी चलेंगी जिससे शीतलहर तेज होगी। रात का तापमान 8.2 डिग्री रहा, यह पिछले 24 घंटे की अपेक्षा 1.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ।
विज्ञापन

बादलों और धुंध की वजह से पूरे दिन धूप गायब रही। हवाएं चलने से कंपकंपी दिन भर बनी रही। शाम होते ही इसमें और इजाफा हो गया। इस महीने में अभी तक अलग-अलग दिनों में पांच से अधिक शीत दिवस घोषित हो चुके हैं। अभी इसी तरह की स्थिति आगे और रह सकती है। बाजार में ठंड की वजह से आम दिनों की अपेक्षा सन्नाटा रहा। गर्म कपड़ों की दुकानों पर ज्यादा भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

माैसम विशेषज्ञ डाॅ एसएन सुनील पांडेय के अनुसार दिन का पारा और नीचे जा सकता है जबकि रात में कोहरे का असर तेज हो सकता है। ऐसे में दृश्यता फिर शून्य रह सकती है। पिछले पांच दिनों से लगातार रात में दृश्यता शून्य चल रही है। महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में हवा में नमी की मात्रा 92 प्रतिशत तक पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि रात में पाला पड़ने की स्थिति में इस सीजन की दलहनी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
आसपास के जिलों का अधिकतम तापमान
हरदोई 12.5 डिग्री
वाराणसी 13.5
बहराइच 14 डिग्री
आजमगढ़ 14.2
कानपुर 14.3 डिग्री
अयोध्या 15 डिग्री
लखनऊ 15.3 डिग्री
---------------------------
पांच साल पहले शून्य डिग्री हो गया था कानपुर में रात का पारा
कानपुर। पिछले 20 वर्षों में कानपुर में कई बार कड़ाके की ठंड और शीत दिवस की स्थिति बनी है। वर्ष 2020 में रात का तापमान जीरो डिग्री तक पहुंच चुका है। माैसम विभाग की ओर से दिए गए आंकड़ों के अनुसार, बीते कुछ वर्षों में पारा शून्य से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि कानपुर में हर दो-चार साल में ऐसे मौके आते हैं जब न्यूनतम तापमान तीन-चार डिग्री सेल्सियस या उससे भी नीचे चला जाता है। जनवरी में यह स्थिति ज्यादा होती है। इस बार भी जनवरी में तापमान और नीचे जा सकता है।
इन वर्षों में सबसे कम रहा तापमान
जनवरी 2017: 2.4 डिग्री तक न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।
जनवरी 2020: तापमान शून्य डिग्री के करीब पहुंच गया था।
जनवरी 2022: तीन डिग्री सेल्सियस तापमान था, तब इसने 20 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा था।
जनवरी 2024: न्यूनतम तापमान तीन डिग्री रहा। इस वर्ष भी भीषण ठंड दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed