{"_id":"65c1bf6bd40949f2d40eba87","slug":"sunaina-murder-case-kanpur-father-says-son-in-law-relations-with-younger-daughters-elder-protest-he-killed-her-2024-02-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुनैना हत्याकांड: मेरी छोटी बेटी से दामाद के संबंध, इसलिए उसे मार डाला; पिता बोले- उसने नैना से शादी भी कर ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनैना हत्याकांड: मेरी छोटी बेटी से दामाद के संबंध, इसलिए उसे मार डाला; पिता बोले- उसने नैना से शादी भी कर ली
Tue, 06 Feb 2024 11:19 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 06 Feb 2024 11:19 AM IST
सार
कानपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां महिला की हत्याकर शव यमुना में बहा दिया, मृतक के पिता ने दामाद पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दामाद के छोटी बेटी से संबंध हैं। इसका बड़ी बेटी विरोध करती थी। इसलिए उसे मार डाला।
विज्ञापन
Sunaina murder case
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के घाटमपुर के रेवना थाना इलाके के कटरी गांव से चार दिन से लापता महिला का शव रविवार की शाम यमुना नदी में उतराता मिला। मृतक महिला के पिता ने दामाद, अपनी छोटी बेटी समेत चार पर हत्याकर शव यमुना में बहाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पिता ने आरोप लगाया कि दामाद के छोटी बेटी से हैं संबंध, बड़ी बेटी विरोध करती थी, इसलिए उसे मार डाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कटरी गांव निवासी शैलेंद्र निषाद (35) का विवाह छह साल पहले फतेहपुर, चांदपुर के भगलापुर निवासी रामबाबू की पुत्री सुनैना से हुआ था।
सुनैना के दो बच्चे यश व रुचि हैं। पुलिस के मुताबिक शैलेंद्र के अपनी साली नैना से प्रेम संबंध हैं। इसे लेकर सुनैना व उसके पति शैलेंद्र के बीच आए दिन झगड़ा होता था। छह महीने पहले शैलेंद्र अपनी ससुराल गया और नैना को जबरन लाकर अपने साथ रखने लगा। बाद में उससे शादी भी कर ली।
विज्ञापन
मृतका के पिता का आरोप है कि विरोध करने पर शैलेंद्र आए दिन सुनैना को पीटने लगा। एक फरवरी को सुनैना घर से अचानक लापता हो गई। पति शैलेंद्र ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार की शाम गांव के कुछ मछुआरे यमुना नदी में मछलियां पकड़ रहे थे। तभी जाल में सुनैना का शव फंस गया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता ने पति शैलेंद्र, छोटी बेटी नैना व शैलेंद्र के दो भाइयों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी एके श्रीवास्तव ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
प्रेम विवाह के एक माह बाद महिला ने दी जान, हंगामा
वहीं, कानपुर के पनकी के शताब्दीनगर में प्रेम विवाह के एक माह बाद महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। पति की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। मायके वालों ने प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने का आरोप लगाया है। वहीं, पति का कहना है कि विवाद के बाद वह घर से सुसाइड की बात कह कर चला गया था, देर रात घर लौटा तो पत्नी का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उन्नाव के इंदिरा निवासी शिम्मी कश्यप (20) ने एक जनवरी 2024 को पनकी के शताब्दीनगर निवासी शुभम से परिवार वालों के खिलाफ जाकर कोर्ट मैरिज की थी। शुभम चुन्नीगंज का रहने वाला था, लेकिन शादी के बाद से किराये के फ्लैट में शताब्दीनगर में पत्नी के साथ परिवार से अलग रहता था। शिम्मी के भाई विजय ने बताया कि रविवार रात 11:30 बजे फोन करके बताया कि आपकी बेटी ने सुसाइड कर लिया है।
इसके बाद मायके वाले मौके पर पहुंचे और शुभम को दबोच कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर पनकी थाने की पुलिस, एसीपी पनकी टीबी सिंह मौके पर पहुंचे और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मायके वालों ने शुभम पर हत्या का आरोप लगाकर पीट दिया। एसीपी पनकी टीबी सिंह ने बताया कि शुभम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल अभी शुभम के खिलाफ उसके ससुरालियों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
इंस्टाग्राम से की थी दोस्ती
महिला के मायके वालों ने आरोप लगाया कि शुभम की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। यह बात उसने छिपाई थी। वह नशे का आदी है। झांसे में लेकर इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और फिर नए साल में प्रेम विवाह करने के बाद पनकी में किराये के फ्लैट पर अलग रहता था। सच्चाई सामने आने के बाद दोनों के बीच झगड़ा होने लगा था।

पुलिस सुन लेती तो बच जाती बेटी की जान
मां ने पुलिस को बताया कि बेटी ने तीन दिन पहले फोन कर शादी का गलत कदम उठाने की बात कही थी। शादी के बाद घुट-घुटकर जी रही है। उन लोगों ने उन्नाव में थाने में प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। अगर पुलिस सुनवाई कर लेती तो शायद उनकी बेटी की जान बच जाती।