फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sultanpur from Mumbai had to pay 3400 rupees

मुंबई से सुल्तानपुर का देना पड़ा 3400 रुपये किराया

Sun, 17 May 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Sultanpur from Mumbai had to pay 3400 rupees
उन्नाव में लखनऊ कानपुर हाइवे पर रुककर भोजन करते लोडर सवार महाराष्ट्र से सुल्तानपुर जा रहे लोग।(फ? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। मुंबई में फंसे सुल्तानपुर निवासी 22 लोगों ने घर पहुंचने के लिए एक लोडर किराये पर लिया। बड़ी मुश्किल से चालक 75 हजार रुपये में सभी को सुल्तानपुर पहुंचाने को तैयार हुआ। शनिवार को लोडर लखनऊ-कानपुर हाईवे पर पहुंचा। लोग बोले यह सफर उनके लिए सजा से कम नहीं है। लेकिन यात्री वाहन न चलने से मजबूरन लोडर से सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला सुल्तानपुर के सदर क्षेत्र निवासी 22 लोग महाराष्ट्र के कुर्दूवाड़ी में मजदूरी करते थे। इसमें तीन परिवार भी हैं। लॉकडाउन से काम मिलना बंद हो गया। वाहन न मिलने से सभी ने पैदल ही सफर करने का मन बनाया लेकिन महिलाओं और छोटे बच्चे होने से हिम्मत नहीं हुई। जैसे तैसे डेढ़ महीने बिताए। लेकिन हालात में फिलहाल कोई बदलाव न होने के आसार देख काम मिलने की उम्मीद टूट गई। इसके बाद सभी ने एक लोडर वाले से बात की। सुल्तानपुर निवासी विजय, संजय व जितेंद्र ने बताया कि 75 हजार रुपये किराये पर लोडर तय किया। प्रतिव्यक्ति 3409 रुपये का खर्च आया। जो कि बस व ट्रेेन के किराए से डेढ़ गुना अधिक था। लेकिन सवारी साधन बंद होने से महंगा किराया चुकाकर घर पहुंचने की मजबूरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed