फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sukn day, at night, melting

दिन में सुखन, रात में गलन

Sat, 23 Jan 2016 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sat, 23 Jan 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
Sukn day, at night, melting

शुक्रवार दिन का पारा 12.2 से बढ़ कर 16.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। इससे गलन में थोड़ी राहत मिली लेकिन रात का तापमान 9.5 से गिर कर 5.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे रात काफी सर्द रही।

विज्ञापन


रात का पारा 3.8 डिग्री सेल्सियस गिरा है। मौसम विज्ञानी बता रहे हैं कि इस हफ्ते कोहरा, गलन और ठंड बनी रहेगी। बदरी और धूप-छांव का मौसम रहेगा। तापमान में उतार चढ़ाव रहेगा। फिलहाल ठंड जनवरी भर रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन


शुक्रवार को कानपुर का दिन जम्मू से ज्यादा ठंडा रहा। जम्मू में दिन का पारा 17.0 और कानपुर में 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली, लखनऊ, आगरा, झांसी, इलाहाबाद और बनारस में भी दिन का तापमान कानपुर से ज्यादा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि गलन और कोहरे के कारण रात का पारा सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस और दिन का पारा चार डिग्री सेल्सियल कम है। इस हफ्ते रात और दिन के पारे में उतार-चढ़ाव दिखेगा।

बारिश की संभावना नहीं है, पर बदरी और आर्द्रता अधिक होने से कोहरा और जबरदस्त गलन रहेगी। डॉ. दुबे ने बताया कि तीन-चार दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड गेहूं की फसल के लिए बहुत बढ़िया है।

ठंड से थम गईं छह की धड़कनें
कानपुर।
ठंड में ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक की वजह से बीते 24 घंटों में चार महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई। कार्डियोलॉजी, हैलट, उर्सला ओपीडी के मेडिसिन विभाग में सात सौ से ज्यादा मरीज पहुंचे। 27 मरीजों को भर्ती किया गया। इनमें से पांच की हालत नाजुक बताई जा रही है।

ब्रेन स्ट्रोक की वजह से हैलट के मेडिसिन विभाग में भर्ती मुन्नी देवी (50) की गुरुवार की रात मौत हो गई। इसी विभाग में भर्ती मरीज मीरा देवी (60), मिथलेश (70) और कामिनी (45) ने भी दम तोड़ दिया।

मेडिसिन विभाग की डॉ. रिचा गिरी के अनुसार उक्त मरीजों को ठंड की वजह से ब्रेन स्ट्रोक आया था। दो दिन की जबर्दस्त ठंड से ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, दमा के मरीजों को दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने लोगों से हाड़ कंपाने वाली ठंड से बचने पर जोर दिया।

उधर, पनकी निवासी उमाशंकर (70) को शुक्रवार दोपहर को हार्ट अटैक पड़ा। हालत बिगड़ती देख दोपहर करीब ढाई बजे परिवारीजन उन्हें कार्डियोलॉजी लाए। तब तक उनकी जीवनलीला समाप्त हो गई।

कार्डियोलॉजी में ही गुरुवार रात कल्याणपुर निवासी सुशील तिवारी (65) की मौत हो गई। अस्पताल में शुक्रवार को डॉ. आरपीएस भारद्वाज की ओपीडी थी, जिसमें 527 मरीज आए। 21 मरीजों को कार्डियोलॉजी इमरजेंसी में भर्ती किया गया। अस्पताल के इंडोर वार्डों में 139 मरीज भर्ती हैं।

चार घंटे लेट आई स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस

कानपुर। कोहरे और ठंड के कारण ट्रेनों की चाल बिगड़ गई है। शुक्रवार को दिल्ली से लखनऊ जाने वाली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस करीब चार घंटे देरी से सेंट्रल स्टेशन आई। कानपुर से नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 11 घंटे देरी से यहां से रवाना हुई। इसके अलावा 287 ट्रेनें तय समय से एक से 16 घंटे विलंब से चल रही हैं।

दिल्ली से कानपुर आने वाली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस सुबह 11:20 बजे की जगह दोपहर 3: 30 बजे प्लेटफार्म नंबर-सात पर आई। शाम को लखनऊ से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस भी लगभग तीन घंटे विलंब से यहां आई।


वहीं नई दिल्ली-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस तीन घंटे, आनंद विहार-गुहावटी नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस सात घंटे, नई दिल्ली-भुनेश्वर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस तीन घंटे, अजमेर-राजेंद्र नगर जियारत एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, महानंदा एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे लेट चल रही हैं। इसके अलावा अन्य ट्रेनें निर्धारित समय से एक से 16 घंटे देरी से चल रही हैं। स्थानीय रेल अफसरों का कहना है कि कोहरे के चलते ट्रेनें लेट चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed