फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sukhwinder will give presentation in new year

नए साल का आगाज और सुखविंदर का साथ

Thu, 25 Dec 2014 02:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 25 Dec 2014 02:51 AM IST
विज्ञापन
Sukhwinder will give presentation in new year
आर यू रेडी कानपुराइट्स... कम लेट्स ज्वाइन द फ्लोर....। डीजे का ये रैंप और डांस ट्रूप का तड़का 31 दिसंबर की नाइट को यादगार बना देगा। कभी न भूलने वाली यादों को संजोने के लिए शहर के होटल, क्लब में कई बड़े इवेंट आयोजित हो रहे हैं।
विज्ञापन


कोई सुखविंदर के सुराें पर लोगों को नचाएगा तो कोई अरेबियन डांसर के साथ ठुमके लगाएगा। किसी ने रशियन डांसर के बैले डांस को शो स्टॉपर बनाया है तो किसी ने डांस इंडिया डांस के ट्रूप को सेंटर ऑफ अटरैक्शन। ‘अमर उजाला’ अपने पाठकों के लिए कुछ इवेंट की अपडेट दे रहा है।
विज्ञापन


कानपुर क्लब:
यहां 31 दिसंबर की शाम गीतकार सुखविंदर के नाम होगी। छइया, छइया....चक दे चक दे...मर्जानी...गीतों से महफिल में रंग जमाने वाले सुखविंदर के अलावा मोनिका बेदी दो डांस आइटम को प्रस्तुत कर सभी को झूमने पर मजबूर कर देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंट स्थित क्लब के मैनेजर डेनियल ने बताया कि नौ बजे से इवेंट की शुरुआत होगी। कार्यक्रम केवल मेंबर्स और उनके गेस्ट के लिए है। आउट साइडर केलिए पास की व्यवस्था की गई है। पास क्लब से ही मिलेंगे।

जेसीआई इंडस्ट्रियल: जेसीआई ने अपने क्लब मेंबर्स और आउट साइडर्स की 31 दिसंबर की नाइट को यादगार बनाने केलिए रशियन डांस ग्रुप का तड़का लगाया है।

कैंट स्थित किंग्स स्टॉल लॉन में होने वाले इवेंट में रशियन डांसर का बैले डांस, कैन कैन डांस ग्रुप का बॉलीवुड तड़का देखने को मिलेगा। इसके अलावा डीजे नाइट में जमकर थिरकने का मौका मिलेगा।

इवेंट नौ बजे से शुरू होगा। इवेंट में एंट्री पास के जरिए होगी। जेसीआई के प्रेसीडेंट रोचक रोहतगी ने बताया कि पंडित कैंट, पांडु नगर, पारसवानी ज्वैलर्स बिरहाना रोड, गोली बड़ा व स्वरूप नगर, गुमटी, हाई स्ट्रीट, पुष्प हांडा में पास मिलेगा।

रॉयल क्लिफ: अरेबियन डांस के दीवाने कानपुराइट्स की मुराद रॉयल क्लिफ जाकर ही पूरी होगी। मोतीझील स्थित होटल रॉयल क्लिफ में 2015 का वेलकम करने के लिए अरेबियन डांस का ट्रूप बुलाया गया है।

अरेबियन डांस के अलावा बालीवुड तड़का भी युवाओं को झूमने पर मजबूर कर देगा। वहीं मस्ती को दोगुना करने के लिए डीजे का भी अरेंजमेंट है। निदेशक हरदीप सिंह ने बताया वेलकम पार्टी में शहर का कोई भी व्यक्ति शामिल हो सकता है।

उसके लिए 26 से पास बंटेंगे। पास रॉयल क्लिफ से ही मिलेंगे। वेलकम पार्टी की शुरुआत 9 बजे से होगी, जो देर रात एक बजे तक चलेगी।   

गैजेंस क्लब: आर्य नगर स्थित गैजेंस क्लब में मेंबर्स को झुमाने के लिए सारेगामापा के सिंगर्स और डांस इंडिया डांस का ट्रूप आएगा। सिंगर्स जहां अपने सुरों की महफिल से लोगों को झूमने पर मजबूर कर देंगे। डांस इंडिया डांस का ट्रूप दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर देगा।

क्लब केचेयरमैन विजय कपूर ने कहा कि पार्टी केवल मेंबर्स और उनके गेस्ट के लिए है। मंशा गैलेक्सी: मंशा गैलेक्सी में डीजे नाइट और बच्चों के लिए इवेंट का आयोजन किया गया है।

गैलक्सी के मालिक विजय प्रताप ने बताया कि बच्चों के लिए 26 को सिंगिंग, डांसिंग और कॉमेडी का ऑडीशन आयोजित किया है। ऑडीशन का फिनाले 31 को होगा। जिसमें फिनाले और न्यू इयर वेलकम एक साथ किया जायेगा।


फार्म हाउस में भी इवेंट

बड़े इवेंट्स के अलावा भी शहर केकई लॉन, फार्म हाउस, घरों में पार्टी का आयोजन होंगे। कई लोगों ने अपने फ्रेंडस और फैमिली के लिए रेस्त्रां की टेबल बुक की है तो किसी ने घर पर ही पार्टी का इंतजाम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed