{"_id":"58370ef04f1c1b983513b2c3","slug":"suicide-due-to-barren-taunts","type":"story","status":"publish","title_hn":"निसंतान होने के तानों से परेशान हो दी थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निसंतान होने के तानों से परेशान हो दी थी जान
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 24 Nov 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के मल्लावां के मल्हनापुर गांव की विवाहिता ने बुधवार को आग लगाकर जान दे दी थी। गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस आए विवाहिता के पिता ने ससुरालवालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उन्नाव जिला निवासी पिता ने बताया कि शादी के सात साल बाद भी बेटी को संतान नहीं हुई थी। इस पर ससुरालवाले उसे प्रताड़ित करते थे। फिलहाल पिता ने तहरीर नहीं दी है।
शहर कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव पति को सौंप दिया। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के मल्हनापुर गांव निवासी गंगाराम की पत्नी सुमन सुमन (24) का मायका उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर गांव में है। सूचना मिलने पर गुरुवार को सुमन के पिता मिश्रीलाल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने बताया कि सुमन को शादी के सात साल बाद भी संतान नहीं हुई थी।
मिश्रीलाल ने आरोप लगाया कि कई साल से ससुराल वाले उसे निसंतान होने का ताना देते थे। उसे प्रताड़ित भी किया जाता था। आरोप है कि दो साल पहले भी उसे जान से मारने का प्रयास किया गया था। उस समय सुमन ने ही ससुरालवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने से मना कर दिया था। सुमन की जेठानी के नौ बच्चे हैं। सुमन को इसका भी ताना दिया जाता था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसने जान दे दी। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में है, अभी मायके पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। शहर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम कराकर शव ससुरालपक्ष के लोेगों को सौंप दिया।