फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   suicide commit by married women

‘साईं बाबा आपने मेरी शादी क्यों करवाई, मैं अंदर ही अंदर मर रही हूं’

Fri, 14 Jul 2017 02:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 14 Jul 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
suicide commit by married women
डेमो पिक
‘साईं बाबा आपने मेरी शादी क्यों करवाई, आपको पता है न कि मैं मम्मी-पापा को कितना प्यार करती हूं, यहां  मुझे कोई नहीं समझता, मैं अंदर ही अंदर मर रही हूं। यहां कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बाबा सब मुझ पर इल्जाम लगा रहे कि मैं बुरी हूं...’  ये था शालिनी का सुसाइड नोट। जो उसने मरने से पहले केवल अपने मां-बाप के लिए लिखा था।
विज्ञापन

 

suicide commit by married women
डेमो पिक

अकेलापन और सुसराल वालों की रोज-रोज की यातनाओं से परेशान शालिनी ने आखिर खुद ही मौत चुन ली। उसका कुसूर बस इतना था कि वह बच्चे को जन्म नहीं दे पा रही थी। नि:संतान शालिनी (24) ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मौके से दो पन्ने का सुसाइड नोट बरामद किया है। देर रात तक मायके वालों ने तहरीर नहीं दी थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

suicide commit by married women
डेमो पिक
कानपुर किदवई नगर साइट नंबर वन कॉलोनी निवासी संदीप सोनकर सब्जी आढ़ती हैं। 2013 में संदीप की शादी हर्ष नगर निवासी जय प्रकाश की बेटी शालिनी (24) से हुई थी। संदीप की मां का निधन काफी पहले हो चुका है। ससुराल में संदीप, उसके पिता महेश हैं। संदीप और महेश आढ़त संभालते हैं। संदीप ने बताया कि गुरुवार दोपहर पिता महेश के साथ घर लौटे तो काफी देर तक गेट नहीं खुला। गेट तोड़कर भीतर गए तो शालिनी का शव फंदे से लटकते मिला। बाद में पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। 

 

विज्ञापन

suicide commit by married women
डेमो पिक

मायके पक्ष के लोगों ने भी ससुराल वालों के खिलाफ देर रात तक कोई तहरीर नहीं दी थी। बाबूपुरवा सीओ ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। विवाहिता ने सुसाइड नोट में ससुराल वालों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। मायके वाले तहरीर देंगे तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed