{"_id":"6ad925dec7a38035f20030d6","slug":"sugar-is-58-per-kg-wholesale-while-retail-prices-range-from-68-to-70-per-kg-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1689510-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: थोक में शक्कर 58 रुपये किलो, फुटकर में ले रहे 68 से 70 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: थोक में शक्कर 58 रुपये किलो, फुटकर में ले रहे 68 से 70 रुपये
विज्ञापन
कानपुर। शहर में शक्कर की फुटकर कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है। कहीं शक्कर 62 तो कहीं 70 रुपये किलो बिक रही है, जबकि थोक भाव 58 रुपये किलो है। थोक कारोबारियों ने फुटकर दुकानदारों पर मनमानी और मुनाफावसूली का आरोप लगाया है।
कानपुर शुगर मर्चेंट्स एसोसिएशन के सभापति गोपाल किशन महेश्वरी ने बताया कि शक्कर के थोक भाव बीते एक सप्ताह से 58 रुपये किलो पर बने हैं। इससे पहले भाव 62 रुपये किलो तक पहुंचा था। त्योहारों के चलते मांग अच्छी है। हालांकि थोक भाव 48 रुपये किलो तक आने में अभी समय लग सकता है। वहीं जूही-हमीरपुर रोड पर फुटकर में शक्कर 62 रुपये किलो, सर्वोदयनगर में 65 रुपये और कल्याणपुर व पनकी में 68 से 70 रुपये किलो तक बिक रही है। फुटकर कारोबारी राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि कई जगह थोक में शक्कर 62-63 रुपये किलो मिल रही है। इस कारण फुटकर कीमतें 68-70 रुपये तक पहुंच रही हैं। वहीं कारोबारी रितेश द्विवेदी ने कहा कि कुछ दुकानदार पुराने महंगे स्टॉक का हवाला देकर अधिक कीमत वसूल रहे हैं। पहले थोक और फुटकर भाव में 4-5 रुपये किलो का अंतर रहता था, जो वर्तमान में अधिक है। वहीं डिप्टी आरएमओ अजय विक्रम ने बताया कि टीम गठित कर जांच कराई जाएगी। अलग-अलग दाम पर शक्कर बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी।