फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   suffering from cold

कंपकंपती ठंड से जनजीवन बेहाल

Mon, 18 Jan 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात।
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात। Updated Mon, 18 Jan 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में पिछले दो दिनों से लगातार पारा गिरने से जनजीवन बेहाल रहा।

घने कोहरे और हाड़कपाऊ ठंड से लोगों को सर्दी का एहसास करा दिया। रविवार सुबह गलन भरी तेज हवाएं चलीं। वहीं दोपहर को निकली हल्की धूप से लोगों को कुछ राहत मिली।

मौसम वैज्ञानिकों ने कोहरा और गलन बने रहने के संकेत दिए हैं। बताते चले कि मौसम के अचानक पलटी मारने से गलन में खासा इजाफा हुआ है। पिछले दो दिनों से बढ़ी ठंड ने जिलेवासियों को भी घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया है।

रविवार सुबह कोहरे की घनी धुंध होने के चलते सड़कों पर वाहन चालक हेड लाइटों के सहारे गुजरे। मौसम में दृश्यता सुबह दस बजे तक बेहद कम रही। शाम ढलते ही तापमान में दोबारा से गिरावट आ गयी। इससे लोगों को ठंड का खासा अहसास हुआ। रात आठ बजते-बजते गलन फिर से अपने चरम पर पहुंच गई। लोग जगह-जगह अलाव तापते रहे। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्व विद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. सीवी सिंह ने बताया कि फिलहाल कोहरा बना रहेगा। अगले कुछ दिन गलन बरकरार रहेगी।

 वहीं ठंड बढ़ने से किसानों ने राहत की सांस ली। जिला कृषि अधिकारी रामसजीवन ने बताया की गेहूं फसलों के लिए ठंड जरूरी है। ठंड से फसल पैदावार बढे़गी। किसान भाई पाले से फसल बचाव के लिए खेतों के कोनों पर पुआल जलाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed