{"_id":"580e50d24f1c1bc877bc2a29","slug":"sudhanshu-said-mulayam-singh-who-tell-people-their-sins","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुधांशु बोले, ‘मुलायम सिंह जनता को गिनाएं अपने पाप’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुधांशु बोले, ‘मुलायम सिंह जनता को गिनाएं अपने पाप’
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 25 Oct 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मुलायम सिंह को अपने पाप और भ्रष्टाचार की जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर आये भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने सोमवार को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव पर सीधा हमला बोला। प्रवक्ता ने कहा कि मुलायम सिंह को अपने पाप और भ्रष्टाचार की जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए। जनता को बताना चाहिए कि उनके पाप आखिर कौन-कौन से हैं, किस आरोप में जेल जाने की नौबत आई थी और सपा नेता अमर सिंह ने उन्हें कब बचाया था। आखिर नेताजी जेल जाने से क्यों डर रहे हैं।
सोमवार को लखनऊ में सपा मुखिया मुलायम सिंह ने कहा कि अमर सिंह नहीं होते तो उन्हें जेल जाना पड़ता। इसी पर भाजपा प्रवक्ता ने नेताजी को घेरा। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राम गोपाल यादव विपक्ष के नेता हैं। वे चाहें जिस नेता या फिर मंत्री से मिल सकते हैं।
सपा और उसकी सरकार का अंतरकलह पब्लिक के सामने आ चुकी है। इसका दोष भाजपा के सिर मढ़ना ठीक नहीं है। यह विवाद पैसों के लेनदेन और बंटवारे का है। इसे यूपी की जनता समझ चुकी है। इसका खामियाजा सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में भुगतना होगा। यूपी में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।