फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Suddenly the pickup caught fire, the driver got burnt

Kanpur News: अचानक पिकअप में लगी आग, चालक झुलसा

Wed, 18 Oct 2023 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 18 Oct 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Suddenly the pickup caught fire, the driver got burnt
रनियां। मैथा-रनियां मार्ग पर सोमवार की देर रात नारी खेत गांव के पास एक पिकअप में अचानक आग लग गई। हादसे में चालक झुलस गया। किसी तरह उसने खिड़की से कूदकर जान बचाई। दमकल जवानों ने आग काबू पाया।
विज्ञापन

कानपुर बर्रा निवासी विमल अवस्थी भाड़े पर निजी पिकअप चलाते हैं। सोमवार की देर रात एक बजे उनका भाई गौरव अवस्थी पिकअप लेकर दोस्त मोनू तिवारी के यहां गेहूं लेने मैथा जा रहा था। नारी खेत गांव के पास पहुंचते ही पिकअप में अचानक आग लग गई। चालक गौरव कुछ समझ पाता इससे पहले केबिन लपटों से घिर गया। इससे वह झुलस गया। किसी तरह से उसने खिड़की से कूदकर जान बचाई। इधर राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल को सूचना दी। माती से फायर टैंकर लेकर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आधे घंटे की मशक्कत कर आग काबू की। झुलसे चालक को पुलिस से जिला अस्पताल भेजा। वहां से प्रारंभिक उपचार के बाद उसे कानपुर भेजा गया है। विमल अवस्थी ने पुलिस को बताया कि पिकअप खाली था। शार्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान है। थाना प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि आग से पिकअप जल गया। लपटों की चपेट में आकर चालक झुलस गया।
विज्ञापन

-------
वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
रनिया। थाना क्षेत्र के रनियां पड़ाव में मंगलवार की दोपहर अकबरपुर से कानपुर लेन पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार मुक्तापुर निवासी श्याम बिहारी (35) को टक्कर मार दी। हादसे में श्याम बिहारी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed