फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sucide

बहनोई के घर आए साले ने फांसी लगा दी जान

Fri, 12 Mar 2021 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
sucide
धनीराम की मौत पर बिलखते परिजन। - फोटो : AKBARPUR
झींझक (कानपुर देहात)। कस्बे के दत्तपुर गांव में बहनोई के घर आए रसूलाबाद कस्बे के साले ने खेत पर पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। चाचा की तहरीर पर पुलिस ने फौती दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रसूलाबाद थाना क्षेत्र के थानापुरवा गांव का मजदूर धनीराम (21) मंगलपुर के दत्तपुर गांव बहनोई सोबरन के घर एक सप्ताह पूर्व आया था। बुधवार शाम को बहनोई के घर से कहीं चला गया। देररात तक घर न लौटने पर परिजन खोजते रहे, लेकिन पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह धनीराम का शव गांव के पास खेत में लगे पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी पर लटकता मिला। मां फूलमती, पिता चिरौंजी व चाचा सुरेंद्र का रो-रो कर बुरा हाल रहा। पिता ने बताया कि पुत्र धनीराम की काफी समय से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसने पूर्व में भी आत्महत्या का प्रयास किया था। चौकी प्रभारी झींझक आनंद शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed