{"_id":"5ecec0748ebc3e90a65426e2","slug":"sucide-akbarpur-news-knp562362498","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट फोन की मांग पूरी न होने पर किशोर ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट फोन की मांग पूरी न होने पर किशोर ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
कानपुर देहात। स्मार्ट फोन की मांग पूरी न होने पर सब्जी विक्रेता किशोर ने पेड़ के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
प्रसाद पुरवा गांव के राम कुमार दिवाकर का बेटा सब्जी बेचने का काम करता था। पिता ने बताया कि उसके पास दो बीघा खेत हैं। इसमें वह सब्जी की फसल करता है। उसके दोनों बेटे जीतू व सुमित गांव व कस्बों में सब्जी बेचते थे। मंगलवार की रात छोटे बेटे सुमित (17) ने पिता से स्मार्ट फोन दिलाने की मांग की। पिता ने रुपये न होने की बात कही तो बेटा नाराज हो गया। वह बिना खाना खाए सो गया। बुधवार सुबह रोजाना की तरह सब्जी लेकर गांवों में बेचने चला गया।
दोपहर तीन बजे गांव के लोगों ने सुमित का शव प्रसाद पुरवा व दशहरा गांव के बीच सियारी नाला के पास पेड़ पर लटके होने की सूचना दी। परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। वहां सुमित का शव चद्दर के सहारे फांसी पर लटका मिला। बेटे की मौत के बाद पिता, मां रेखा देवी, बड़े भाई जीतू का रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक की दो बहनों की शादी हो चुकी है।