फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Successful operation of bladder cancer in Medical University

Kanpur News: आयुर्विज्ञान विवि में मूत्राशय कैंसर का सफल ऑपरेशन

Mon, 27 Oct 2025 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Successful operation of bladder cancer in Medical University
फोटो: 33 मरीज के साथ ऑपरेशन करने वाली डॉक्टरों की टीम। स्रोत विवि
विज्ञापन

डॉक्टरों की टीम ने लगातार छह घंटे तक की यह जटिल सर्जरी
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विवि सैफई में 55 वर्षीय महिला के मूत्राशय कैंसर का जटिल ऑपरेशन किया गया। लगभग छह घंटे चला यह ऑपरेशन पूरी तरह से सफल रहा।

विवि के कुलपति प्रो.डॉ. अजय सिंह ने ऑपरेशन करने वाली डॉक्टरों की टीम को बधाई देते हुए कहा कि अब मरीजों को बड़े शहर की तरफ इलाज के लिए नहीं जाना होगा। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की उन्नत चिकित्सा सुविधाओं, प्रशिक्षित टीम और समर्पित स्वास्थ्य सेवा का परिणाम है।चिकित्सा अधीक्षक डॉ.अमित सिंह ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान मरीज में रेडिकल सिस्टेक्टॉमी ( मूत्राशय को निकालने )के साथ गर्भाशय को निकालना (हिस्टरेक्टोमी) व दोनों डिंबग्रंथि एवं फैलोपियन ट्यूबों को हटाया गया। इसके बाद मूत्र को शरीर से बाहर निकलने के लिए आंत के एक हिस्से ًसे रास्ते का निर्माण किया गया। उन्होंने बताया कि यह सर्जरी बहुत ही जटिल थी लेकिन हमारे डॉक्टरों की टीम ने निपुणता से काम किया। यह ऑपरेशन मूत्ररोग विभागाध्यक्ष प्रो. मुबाशिर अली खान, डॉ. अंकित सचान, डॉ. जिगरदीप सिंह और डॉ. नितीश देव की टीम ने किया। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति पूरी तरह से स्थिर है। मरीज अब सामान्य भोजन ले रहा है और तेजी से स्वस्थ हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed