फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Success Story: PM Modi interacts with the Board of Directors of Balinee Milk Producer Company, Umakanti

सफलता की कहानी: बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर उमाकांती से पीएम मोदी ने किया संवाद

Thu, 12 Aug 2021 07:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 12 Aug 2021 07:28 PM IST
सार

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के जरिए डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के सहयोग से बुंदेलखंड के पांच जिलों में बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी ने गांव-गांव महिला समितियां बनाईं हैं।

विज्ञापन
Success Story: PM Modi interacts with the Board of Directors of Balinee Milk Producer Company, Umakanti
पीएम मोदी से संवाद करती उमाकंती - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर में दूध संग्रह से दो वर्ष में एक अरब टर्नओवर की बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी खड़ी करने वाली उमाकांती को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल संवाद करते हुए गुजरात में अमूल डेयरी देखने का निमंत्रण दिया है। उनके आने-जाने और वहां ठहरने की व्यवस्था सरकार द्वारा किए जाने का उन्होंने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह को निर्देश दिए। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के जरिए डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के सहयोग से बुंदेलखंड के पांच जिलों में बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी ने गांव-गांव महिला समितियां बनाईं हैं। दूध संग्रह सेंटर जनवरी-2019 में खोलकर पशुपालन से जुड़ी महिलाओं को एक नई राह दी है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संस्था की डायरेक्टर उमाकांती से वर्चुअल संवाद कर व्यवसाय में आ रही समस्याओं को दूर करने और सुधार का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


वर्चुअल आत्मनिर्भर नारी शक्ति संवाद में प्रधानमंत्री ने बलिनी की डायरेक्टर उमाकांती पाल से संवाद किया। जिसमें उमाकांती ने बताया वह सुमेरपुर ब्लाक की जय दुर्गे महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य व बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी की डायरेक्टर हैं। वह बीए, बीटीसी हैं। बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी बुंदेलखंड के पांच जिलों हमीरपुर, बांदा, झांसी, जालौन, चित्रकूट के 601 गांवों में कार्य कर रही है, जिसमें 25 हजार महिला सदस्य हैं। 70 हजार लीटर दूध प्रतिदिन एकत्र किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed