{"_id":"5c77f367bdec22737e6b10de","slug":"sub-inspector-of-police-tried-suicide-for-not-getting-leave","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी का इलाज नहीं करा सकता तो जान देना अच्छा है...कहते हुए दरोगा ने उठाया ये कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी का इलाज नहीं करा सकता तो जान देना अच्छा है...कहते हुए दरोगा ने उठाया ये कदम
Fri, 01 Mar 2019 09:12 AM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 01 Mar 2019 09:12 AM IST
विज्ञापन
एसपी के ऑफिस के बाहर दरोगा को समझाते सीओ व अन्य पुलिस कर्मी
पत्नी का इलाज कराने के लिए छुट्टी न मिलने पर यूपी के कानपुर देहात जिले में भोगनीपुर कोतवाली में तैनात दरोगा ने गुरुवार को एसपी ऑफिस परिसर में सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने उससे रिवॉल्वर छीनी और सीओ ने समझाकर शांत कराया। बाद में एएसपी ने 14 दिन की छुट्टी मंजूर कर दी।
हापुड़ जिले के तेजवीर सिंह पुलिस विभाग में दरोगा (सब इंस्पेक्टर) पद पर तैनात हैं। इस समय उनकी तैनाती भोगनीपुर कोतवाली में है। दरोगा का परिवार हापुड़ में रहता है। उनकी बीमार पत्नी कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती हैं। गुरुवार को दरोगा पत्नी की देखभाल के लिए 10 दिन की छुट्टी का प्रार्थनापत्र लेकर एएसपी के पास पहुंचे थे। एएसपी ने लंबी छुट्टी देने से मना किया गया।

खुद को गोली मारने की कोशिश की
इस पर दरोगा ने एसपी ऑफिस परिसर में सर्विस रिवॉल्वर निकाल ली और कनपटी पर लगाकर खुद को गोली मारने की कोशिश की। ये देख आसपास मौजूद पुलिस कर्मियों ने उससे रिवॉल्वर छीन ली। क्रोध में दरोगा ने अपशब्द कहने के साथ रोने भी लगा।
कहा कि अगर बीमार पत्नी का इलाज नहीं करा सकता तो जान देना अच्छा है। उसने कैप उतार कर नीचे रख और वर्दी भी उतारने लगा। सीओ अर्पित कपूर ने दरोगा को समझाकर शांत कराया और अपने कार्यालय में ले गए। वहां बैठाकर पानी पिलाने के बाद फिर काफी देर तक समझाया। बाद में एएसपी ने सब इंस्पेक्टर की 14 दिन की छुट्टी मंजूर कर दी।