{"_id":"5cb733aebdec221428363f30","slug":"sub-inspector-of-police-election-campaign-in-support-of-a-party-lok-sabha-election-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जब दरोगा जी बन बैठे एक पार्टी के प्रचारक, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल फिर मुसीबत ने दी दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब दरोगा जी बन बैठे एक पार्टी के प्रचारक, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल फिर मुसीबत ने दी दस्तक
Wed, 17 Apr 2019 09:42 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 17 Apr 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी के चित्रकूट जिले में रैपुरा थाने में तैनात एक दरोगा की मोबाइल पर की गई चैटिंग वायरल हुई। इसमें एक खास पार्टी के पक्ष में मतदान करने की बात कही गई। इसके बाद पूरे महकमे में इसकी चर्चा हुई और पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच शुरू करा दी है।
रैपुरा थाने में तैनात एसएसआई विवेक सिंह की मोबाइल पर एक व्यक्ति से की गई बातचीत वायरल हो हुई। इसमें एक पार्टी को सपोर्ट कर वोट देने की बात कही गई। इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना गया।

Trending Videos
चुनाव आचार संहिता के उल्लघंन के दायरे में आता है
किसी सरकारी महकमे के अधिकारी कर्मचारी को किसी भी राजनीतिक दल का सपोर्ट या विरोध करना चुनाव के दौरान चुनाव आचार संहिता के उल्लघंन के दायरे में आता है। सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने इसकी जांच शुरू करा दी। संबंधित एसएसआई से पूछताछ कर उनके मोबाइल की जांच कराई गई।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभी प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया है कि एसएसआई ने किसी से पर्सनल नंबर पर बातचीत की है। चैटिंग में एक पार्टी का नाम लेकर सपोर्ट करने के लिए लिखा लेकिन इसके बाद यह भी लिखा है कि वह किसी को सपोर्ट नहीं कर सकते हैं। इस दृष्टि से अभी फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जांच रिपोर्ट आने पर इसका निर्णय होगा।