{"_id":"5c3af1ddbdec22736153f0c2","slug":"sub-inspector-died-in-car-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: जालौन में तैनात दरोगा की कार में ट्रक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: जालौन में तैनात दरोगा की कार में ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
Sun, 13 Jan 2019 02:26 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 13 Jan 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
मृतक दारोगा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में जालौन के कदौरा थाने में तैनात दरोगा की उन्नाव जाते समय शनिवार रात हादसे में मौत हो गई। बकेवर थाने के नामामऊ गांव के पास उनकी कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने ही परिजनों को घटना की जानकारी दी। दारोगा की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार उन्नाव जिले के थाना बारा सगवर के भर्तीपुर गांव निवासी विजय प्रताप सिंह (45) मौजूदा समय में जालौन जिला के कदौरा थाने में दरोगा के पद पर तैनात थे। शनिवार देर रात वह अपनी कार से गांव जा रहे थे।
तभी रास्ते में ही नामामऊ गांव के पास ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में विजय प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गये, वहीं अनियंत्रित ट्रक भी पलट गया। सूचना पर पहुंची संबंधित थाने की पुलिस घायल दरोगा को लेकर सीएचसी पहुंची। वहां डॉक्टरों ने दरोगा को मृत घोषित कर दिया।