{"_id":"68ab4b226199342e190d0363","slug":"stylish-organza-sarees-in-the-market-women-are-shopping-etawa-news-c-216-1-etw1002-129827-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बाजार में छाई स्टाइलिश ऑर्गेंजा साड़ियां, महिलाएं कर रही खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बाजार में छाई स्टाइलिश ऑर्गेंजा साड़ियां, महिलाएं कर रही खरीदारी
Sun, 24 Aug 2025 10:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 24 Aug 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो 02:::बजार में एक दुकान से साड़ियां पसंद करतीं महिलाएं। संवाद
इटावा। हरितालिका तीज व गणेश उत्सव को लेकर महिलाओं में फैशन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। खासकर साड़ियों के प्रति महिलाओं का आकर्षण तेजी से बढ़ा है। बाजार में ऑर्गेंजा रफल और मेटेलिक फैब्रिक से बनी साड़ियों की काफी मांग हो रही है। पारंपरिक होने के बावजूद मॉडर्न डिजाइन वाली यह साड़ियां इन दिनों तेजी से लोकप्रिय हुई हैं।
त्योहारों में स्टाइलिश दिखने की चाह में महिलाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म्स से नए-नए ट्रेंड्स की साड़ियां मंगवा रही हैं। इन दिनों ऑर्गेंजा रफल और मेटेलिक साड़ियों की मांग ज्यादा है। ऑर्गेंजा रफल साड़ियां हल्की, ट्रेंडी और माडर्न लुक देती हैं जबकि मेटेलिक साड़ियां अलग ही चमकीली लुक के कारण पार्टी के लिए काफी पसंद की जा रही हैं। जयपुर, दक्षिण भारत और गुजरात से इन साड़ियों को मंगवाया जा रहा है।
जयपुर की प्रिंटेड और गोटा-पट्टी वर्क वाली साड़ियां महिलाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। वहीं, दक्षिण भारत की कांजीवरम और सिल्क साड़ियों को मेटेलिक टच देकर स्टाइलिश लुक दिया जा रहा है। गुजरात की बंधनी और पटोला साड़ियां भी काफी पसंद की जा रही हैं। इन साड़ियों में रफल या मेटेलिक बॉर्डर को जोड़कर नया फ्यूजन लुक तैयार किया गया है। फैशन एक्सपर्ट शैफाली ने बताया कि सोशल मीडिया पर दिखने वाले ट्रेंड्स का महिलाओं के खरीद व्यवहार पर गहरा असर पड़ा है। इन प्लेटफॉर्म पर सेलिब्रिटीज और इंफ्लुएंसर्स की पहनी गई रफल या मेटेलिक साड़ियों ने इनकी लोकप्रियता इजाफा किया है।