{"_id":"67a88212fcf7148d4e0ffb25","slug":"students-raised-objections-on-17-questions-asked-in-jee-main-exam-registered-them-on-nta-website-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: जेईई मेन की परीक्षा में पूछे गए 17 प्रश्नों पर जताई आपत्ति, छात्रों ने एनटीए की वेबसाइट पर कराया दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: जेईई मेन की परीक्षा में पूछे गए 17 प्रश्नों पर जताई आपत्ति, छात्रों ने एनटीए की वेबसाइट पर कराया दर्ज
Sun, 09 Feb 2025 03:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 09 Feb 2025 03:54 PM IST
सार
Kanpur News: 28 जनवरी को सुबह की पाली में केमिस्ट्री के पेपर में कार्बोनाइल कम्पाउंड व पी-ब्लॉक, फिजिक्स के पेपर में यूनिट डाइमेन्शन, शाम की पाली में केमिस्ट्री के पेपर में कन्सन्ट्रेशन टर्म व साल्ट एनालिसिस के प्रश्न पर आपत्ति दर्ज हुई है।
विज्ञापन
JEE Mains 2025
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
जेईई मेन की परीक्षा में आए 17 सवालों पर छात्रों ने आपत्ति जताई है। इसके लिए छह फरवरी तक समय दिया गया था। परीक्षा में शामिल छात्रों ने बताया कि आंसर की जारी होने के बाद इनका पता चला है। छात्रों ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की वेबसाइट पर आपत्ति दर्ज कराई है। जेईई एक्सपर्ट के निदेशक मनोज शर्मा ने बताया कि 17 ऐसे सवाल हैं जिनके बारे में एनटीए, विशेषज्ञों व स्टूडेंटों की राय अलग है।
विज्ञापन
22 जनवरी को हुए पेपर में चार आपत्तियां आईं हैं। सुबह की पाली में केमिस्ट्री के पेपर में नोमेनक्लेचर के प्रश्न व फिजिक्स के पेपर में गड़बड़ी है। जबकि शाम की पाली में केमिस्ट्री के पेपर में एल्काइल हेलाइड व फिजिक्स के पेपर में लाजिक गेट्स के प्रश्न पर आपत्ति है। 23 जनवरी को केमिस्ट्री के पेपर में केमिकल काइनेटिक्स और फिजिक्स के पेपर में डाइपोल इलेक्ट्रोस्टेट के प्रश्न व 24 जनवरी को केमिस्ट्री के पेपर में साल्ट एनालिसिस के प्रश्न पर आपत्ति है।
विज्ञापन
इन प्रश्नों में भी आई है आपत्ति
28 जनवरी को सुबह की पाली में केमिस्ट्री के पेपर में कार्बोनाइल कम्पाउंड व पी-ब्लॉक, फिजिक्स के पेपर में यूनिट डाइमेन्शन, शाम की पाली में केमिस्ट्री के पेपर में कन्सन्ट्रेशन टर्म व साल्ट एनालिसिस के प्रश्न पर आपत्ति दर्ज हुई है। 29 जनवरी को सुबह की पाली में केमिस्ट्री के पेपर में थर्मोडाइनेमिक्स व फिजिक्स में रिफ्रेक्शन, शाम की पाली में मैथेमेटिक्स में डिफरेन्शिएबिलिटी व फिजिक्स में थर्मोडाइनेमिक्स व एरर एंड मेजरमेंट के प्रश्न पर आपत्ति आई है।
विज्ञापन