फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Student Writes kinda weird Suicide Note

12वीं के छात्र ने लिखा ‘आश्चर्यजनक सुसाइड नोट’, सबके समझ से परे है ये अजीब बात 

Tue, 03 Oct 2017 05:37 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 03 Oct 2017 05:37 PM IST
विज्ञापन
Student Writes kinda weird Suicide Note
मरने से पहले छात्र अभिषेक ने इस तरह लिखा सुसाइड नोट
रजिस्टर के कवर पर यह अजीब बात लिखकर लिखकर कानपुर के मंटोरा पब्लिक स्कूल के 12वीं के छात्र ने रविवार रात घर में फांसी लगाकर जान दे दी। एक संपन्न घर के छात्र ने ऐेसा क्यों किया? पुलिस के लिए बड़ा सवाल है। इधर, परिवार भी सकते में है क्योंकि रात तक छात्र ने परिवार के साथ समय बिताया। न चेहरे पर तनाव था न ही माथे पर शिकन। फिर रात में ऐसा क्या हुआ कि उसने फंदा लगा जान दे दी। पुलिस ने ब्लू व्हेल गेम खेलने की आशंका पर छानबीन की लेकिन छात्र के पास एंड्रॉयड फोन नहीं मिला। पुलिस छात्र के दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

 

‘हमारे अस्तित्व को मिटाने की सजा है ये’

Student Writes kinda weird Suicide Note
छात्र अभिषेक द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट
कानपुर नवाबगंज की लखनपुर हाउसिंग सोसायटी निवासी अनिल त्रिवेदी एक दवा कंपनी में रीजनल मैनेजर हैं। परिवार में पत्नी किरन, बड़ा बेटा प्रियांशु, बेटी सॉफ्टी और छोटा बेटा अभिषेक (16) था। प्रियांशु एक बड़ी कंपनी में नौकरी करता है, जबकि अभिषेक मंटोरा पब्लिक स्कूल में 12वीं का छात्र था। परिवार के अनुसार अभिषेक रविवार शाम घर से टहलने गया था। वहां से लौटने के बाद उसने घरवालों के साथ खाना खाया। इसके बाद वह पढ़ाई के बहाने कमरे में चला गया। सुबह करीब चार बजे किरन सोकर उठीं तो वह अभिषेक को देखने के लिए कमरे में गईं, तो कमरा अंदर से बंद था। उन्होंने अभिषेक को आवाज दी, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इससे घबराई किरन ने अनिल और बेटी सॉफ्टी को बुलाया। सॉफ्टी किचन की खिड़की को खोलकर अंदर कमरे में गई तो वहां पर अभिषेक का शव रस्सी के सहारे पंखे पर लटका था। इसे देखकर वह चीख पड़ी। उसके गेट खोलने पर किरन कमरे में गई तो वह शव देखते ही बेहोश हो गईं। घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। सुसाइड में लिखा था -‘हमारे अंतिम संस्कार की विधि पूरी न करने की और हमारे अस्तित्व को मिटाने की सजा है ये।’
 
विज्ञापन
विज्ञापन

खुदकुशी करने का इरादा बना चुका था 

Student Writes kinda weird Suicide Note
डेमो पिक
अभिषेक ने रस्सी के सहारे फांसी लगाई थी। पढ़ाई के बहाने उसने परिजनों को पहले अपने कमरों में भेज दिया था और खुद एक कमरे में अकेले रुक गया था। इससे साफ है कि उसने अचानक खुदकुशी नहीं की। बल्कि वह खुदकुशी करने का इरादा बना चुका था। तभी उसने रस्सी का इंतजाम किया था। 
 
विज्ञापन

खुदकुशी करने की गुत्थी उलझ गई

Student Writes kinda weird Suicide Note
डेमो पिक
पुलिस को छात्र के एक रजिस्टर के कवर पर एक नोट लिखा मिला है। इसमें लिखा है कि हमारे अंतिम संस्कार की विधि पूरी न करने की और हमारे अस्तित्व को मिटाने की सजा है ये। इस नोट से छात्र के खुदकुशी करने की गुत्थी उलझ गई है। इस नोट से कुछ लोगों का माना जा रहा है कि छात्र कहीं ब्लू व्हेल गेम तो नहीं खेल रहा था। उसने ब्लू व्हेल का टॉस्क पूरा करने के लिए तो खुदकुशी नहीं की। हालांकि चौकी इंचार्ज छात्र के पास एंड्रायड फोन न होने से इससे इनकार कर रहे हैं। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की, लेकिन खुदकुशी के कारण का पता नहीं चला। अभिषेक के चार अक्तूबर से पेपर थे और वह दो-तीन दिनों से बीमार भी चल रहा था। इससे पुलिस पढ़ाई के दबाव और डिप्रेशन के मद्देनजर भी जांच कर रही है लेकिन रजिस्टर के कवर पर उसने जो लिखा है वह किसी की समझ में नहीं आ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed