{"_id":"57c584d14f1c1bbe122cb032","slug":"student-union-elections-the-first-woman-in-college-apply-for-the-post-of-president","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव : बीएनडी कालेज में पहली बार छात्रा ने ठाेंकी ताल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव : बीएनडी कालेज में पहली बार छात्रा ने ठाेंकी ताल
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
Updated Tue, 30 Aug 2016 06:37 PM IST
विज्ञापन
नामांकन के लिए समर्थकाें के कंधाें पर बैठ प्रत्याशी कालेज पहुंचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रह्मानंद डिग्री (बीएनडी) कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव का आगाज मंगलवार को हो गया। नामांकन के दौरान नरौना चौराहा के पास छात्रगुट आपस में भिड़ गए। एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी गई। हवाई फायरिंग भी हुई है। यह देख बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई। बवाल करने वालों को लाठी पटक कर खदेड़ा गया। कुछ स्टूडेंटों को हिरासत में लिया गया लेकिन पूछताछ के बाद सबको छोड़ दिया गया। अध्यक्ष पद का नामांकन कराने निकले एलएलबी सेकेंड सेमेस्टर के स्टूडेंट सिद्धार्थ शुक्ला ने खुद को नजरबंद किए जाने का आरोप लगाया। सिद्धार्थ ने कहा कि नामांकन के दौरान कुछ लोगों ने मारपीट की और उठाकर अपने साथ ले गए। दोपहर 1 बजे तक बैठाए रखा, फिर छोड़ दिया। इस बीच नामांकन की समयसीमा समाप्त हो गई। छात्रसंघ अध्यक्ष के लिए नामांकन कराने वाली सोनम दीक्षित पहली छात्रा हैं, जो इस कॉलेज से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगी। महामंत्री का चुनाव छात्राएं पहले लड़ चुकी हैं।
विज्ञापन
नामांकन के दौरान गहमागहमी
साेनम दीक्षित, अध्यक्ष पद प्रत्याशी
छात्रसंघ चुनाव के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक नामांकन कराया गया। अध्यक्ष और महामंत्री पद के प्रत्याशियों ने पोस्ट कार्ड बांटकर चुनाव प्रचार किया। चुनाव प्रचार का सिलसिला अब 3 सितंबर तक चलेगा।
इन्होंने कराया नामांकन
अध्यक्ष
अभिषेक यादव (बउवा), एमकॉम फाइनल ईयर
सोनम दीक्षित, एलएलबी फोर्थ सेमेस्टर
महामंत्री
आयुष पाठक, बीएससी फर्स्ट ईयर
हर्ष वर्धन गुप्ता, बीकॉम सेकेंड ईयर
अनुज श्रीवास्तव, एमकॉम फर्स्ट ईयर
आकाश जायसवाल, एलएलबी सेकेेंड ईयर
शिवांग द्विवेदी, एमकॉम फाइनल ईयर
सार्थक दुबे, बीएससी सेकेंड ईयर
आज नामांकन वापसी
छात्रसंघ चुनाव का नामांकन कराने वाले बुधवार को नाम वापस ले सकते हैं। इसकी प्रक्रिया सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, फिर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के नाम का एलान किया जाएगा।
4 सितंबर को चुनाव
बीएनडी में छात्रसंघ चुनाव 4 सितंबर को कराया जाएगा। सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक वोटिंग चलेगी। यूजी, पीजी और एलएलबी के करीब 4000 स्टूडेंटों को वोट डालना है।
इन्होंने कराया नामांकन
अध्यक्ष
अभिषेक यादव (बउवा), एमकॉम फाइनल ईयर
सोनम दीक्षित, एलएलबी फोर्थ सेमेस्टर
महामंत्री
आयुष पाठक, बीएससी फर्स्ट ईयर
हर्ष वर्धन गुप्ता, बीकॉम सेकेंड ईयर
अनुज श्रीवास्तव, एमकॉम फर्स्ट ईयर
आकाश जायसवाल, एलएलबी सेकेेंड ईयर
शिवांग द्विवेदी, एमकॉम फाइनल ईयर
सार्थक दुबे, बीएससी सेकेंड ईयर
आज नामांकन वापसी
छात्रसंघ चुनाव का नामांकन कराने वाले बुधवार को नाम वापस ले सकते हैं। इसकी प्रक्रिया सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, फिर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के नाम का एलान किया जाएगा।
4 सितंबर को चुनाव
बीएनडी में छात्रसंघ चुनाव 4 सितंबर को कराया जाएगा। सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक वोटिंग चलेगी। यूजी, पीजी और एलएलबी के करीब 4000 स्टूडेंटों को वोट डालना है।