फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Student shot dead with license gun

लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर छात्रा ने दी जान

Sun, 20 Sep 2020 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Student shot dead with license gun
घाटमपुर (कानपुर)। कस्बे के जवाहर नगर पूर्वी में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा ने किसी मानसिक तनाव में लाइसेंसी दोनाली बंदूक से सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

बाबा मंदिर वाली पहली गली निवासी धर्मेंद्र सिंह फौज से रिटायर हैं। संतान न होने पर उन्होंने अपने छोटे भाई नरेंद्र सिंह की पुत्री दीक्षा सिंह (18) को गोद ले रखा था। दीक्षा एक प्राइवेट डिग्री कालेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। शनिवार दोपहर दो बजे दीक्षा अपने कमरे में टीवी देख रही थी और उसकी ताई घर के काम कर रही थी। तभी दीक्षा के कमरे से गोली चलने की आवाज आई तो ताई दौड़कर पहुंची और दीक्षा को खून से लथपथ देखकर चीखने लगी।
विज्ञापन

उनकी चीख सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने कमरे की जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए। परिजनों ने आत्महत्या का कारणों के संबंध में अनभिज्ञता जताई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कस्बा चौकी इंचार्ज आदेश कुमार यादव ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed