फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   student said reaching the police station, sir, I want to go to school but boys tease on the way

शोहदों से परेेशान छात्रा थाने पहुंच बोली, सर मैं स्कूल जाना चाहती हूं पर रास्ते में लड़के छेड़ते हैं

Thu, 05 Dec 2019 11:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 05 Dec 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
student said reaching the police station, sir, I want to go to school but boys tease on the way
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सर, मेरी सुरक्षा करिए, मैं पढ़ना चाहती हूं। मुझे स्कूल जाना है, शोहदे पढ़ने नहीं देना चाहते। उनकी नीयत ठीक नहीं है। मुझे शोहदों से बचा लीजिए। यह कहते हुए औंग थाने में हाईस्कूल की नाबालिग छात्रा बिलख पड़ी। उसने कहा कि शोहदे स्कूल के रास्ते में रोज छेड़छाड़ करते हैं।
विज्ञापन


डर के मारे वह स्कूल नहीं जा रही है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर दो युवकों पर रिपोर्ट दर्ज की है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह हाईस्कूल की छात्रा है, और साइकिल से स्कूल जाती है। रास्ते में दो युवक उससे छेड़छाड़ करते हैं। बुधवार को छात्रा ने उनकी हरकतों का विरोध किया तो उन्होंने गाली गलौज करते हुए फब्तियां कसीं।
विज्ञापन


उलहाना देने पहुंचे भाई को भी पीटा। गुरुवार सुबह पिता के साथ थाने पहुंची छात्रा ने पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने आरोपी शिवराजपुर निवासी देवीदीन के बेटे चंदन और  सगुनापुर गांव के रामबाबू के बेटे अंकित के खिलाफ पाक्सो एक्ट, छेड़खानी, धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed